अमेरिका में भारतीयों के लिए खुशी की खबर, दिवाली को घोषित होगा प्रशासनिक अवकाश

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 2 Nov 2021 6:40 AM GMT
America today live news
X

अमेरिका में भारतीयों के लिए खुशी की खबर (Social Media) 

America: दिवाली को देखते हुए अमरीका में रहने वाले भारतीयों को दीवाली गिफ्ट मिलने जा रहा है। अमेरिका में दिवाली को प्रशासनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है। हालांकि, यह अवकाश बुधवार को पेश होने वाले विधेयक पर निर्भर करती है। यह घोषणा भारतीयों के लिए बहुत मायने रखती है।

अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा

बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने ही भारतीय पर्व दिवाली को सम्मान देने के लिए एक डाक टिकट जारी करवाया था, यह टाक टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है।

भारतीयों को दीवाली की छुट्टी मिलेगी

अगर इस विधेयक को मंजूरी मिलती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दीवाली की छुट्टी मिलेगी। वहीं, अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात होगी की उन्हें अमेरिका में दिवाली को लेकर छुट्टी मिलेगी। इस बात ने सभी भारतीयों को गर्व दिलाया है। इस खबर से अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीय बेहद खुश हैं। अब यह देखना होगा की बुधवार को इसको लेकर क्या फैसला आता है। अगर छुट्टी अप्रूव हो जाती है तो अमेरिका के सरकारी दफ्तर भी बंद हो जाएंगे।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story