×

कौन है डोमिनिक? जिसने अपनी ही पत्नी का 50 से ज्यादा लोगों से कराया रेप, अब कोर्ट ने सुनाई सजा?

France Mass Rape Case: फ्रांस में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ 50 से अधिक लोगों द्वारा बलात्कार कराने के जुर्म में 20 साल की जेल हुई। वह अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देता था और फिर उसके साथ रेप करवाता था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 21 Dec 2024 3:27 PM IST
France Mass Rape Case ( Pic- Social- Media)
X

France Mass Rape Case ( Pic- Social- Media) 

France Mass Rape Case:फ्रांस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसा घृणित कार्य किया जिसके लिए अब कोर्ट ने उसे दंड दिया है। यहां के 72 साल के डोमिनिक पेलिकॉट को कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने डोमिनिक पेलिकॉट को 50 से ज्यादा लोगों से अपनी पत्नी गिसेले पेलिकॉट का बलात्कार कराने के मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है। जांच में पाया गया कि वह पत्नी गिसेले को नशीला पदार्थ खिला देता था इसके बाद उसके साथ रेप कराता था।

यही नहीं उसे एक और मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। डोमिनिक पर 1991 में पेरिस में एक एस्टेट एजेंट के साथ रेप और हत्या के साथ ही 1999 में रेप के प्रयास के लिए एक और जांच चल रही है। इन दोनों मामलों को अब फिर से खोला गया है।डोमिनिक ने 2011 से 2020 तक अपनी पत्नी गिसेले के खाने में नींद की गोलियां मिला देता था। जिससे पत्नी बेहोश हो जाती थी और इस दौरान वह दर्जनों लोगों को बुलाकर उसके साथ बलात्कार कराया करता था। कोर्ट ने इस मामले में डोमिनिक के साथ ही 50 अन्य लोगों को भी दोषी करार दिया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिखाए गए करीब 20 अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है और इस कारण से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कौन है डोमिनिक पेलिकॉट, जिससे किया ऐसा घिनौना अपराध?

डोमिनिक पेलिकॉट दोहरी जिंदगी जीता था। वह बाहर से तो एक समर्पित पति की तरह दिखता था, लेकिन गुप्त रूप से वह भयानक अपराध करता था। यही नहीं जब रेप के बाद पत्नी को परेशानी होती तो वह उसे लेकर डॉक्टर के पास जाता था। वह ऐसा शातिर था कि उसने अपने घर के अंदर प्राइवेट जगहों पर कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों से वह अपनी बहुओं की तस्वीरें कैद करता और उन्हें ऑनलाइन शेयर करता था।

अब कही पश्चाताप की बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डोमिनिक ने गिसेले को नशीला पदार्थ देने के बाद पश्चाताप की बात कही है। उसने कहा, अगला दिन भयानक था। मैंने देखा कि वह कितनी बुरी स्थिति में थी।

शातिर डोमिनिक के खिलाफ क्या हैं मामले?

पुलिस ने डोमिनिक के कंप्यूटर की जांच की तो उसके होश उड़ गए। पता चला कि उसे 2020 में दक्षिणी फ्रांसीसी शहर कार्पेन्ट्रास के एक सुपरमार्केट में महिलाओं की स्कर्ट को गुप्त रूप से फिल्माने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पहली बार 2010 में पुलिस के रडार पर आया था। उसे पेरिस के पूर्व में सीन-एट-मार्ने क्षेत्र में एक सुपरमार्केट में एक पेन में छिपे कैमरे से महिलाओं के कपड़ों को फिल्माते हुए पकड़ा गया था।

डोमिनिक को गिरफ्तार किया गया था और जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया था। उस समय उसकी पत्नी गिसेले को घटना के बारे में नहीं बताया गया था। उसके अन्य मामले तब प्रकाश में आए जब पुलिस ने डोमिनिक का डीएनए लिया और उसे नेशनल डेटाबेस में दर्ज किया।

उसका डीएनए 1999 में पेरिस के बाहर एक एस्टेट एजेंट के साथ रेप के प्रयास के स्थान पर जूते पर मिले खून के निशान से मेल खाया। उस समय डोमिनिक 46 साल का था। वह खुद भी एस्टेट एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उस महिला की हत्या कर दी गई थी।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story