×

प्रेसीडेंशियल डिबेटः अर्थव्यवस्था को लेकर हुई ट्रंप और हिलेरी के बीच तीखी बहस

By
Published on: 27 Sep 2016 11:35 AM GMT
प्रेसीडेंशियल डिबेटः अर्थव्यवस्था को लेकर हुई ट्रंप और हिलेरी के बीच तीखी बहस
X
hillary clinton hits donald trump in mexico issue

न्यूयार्क: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच चुनाव से पहले प्रेसीडेंशियल डिबेट हुई। इस डिबेट में दोनों के बीच अर्थव्यवस्था और नई नौकरियों को पैदा करने को लेकर तीखी बहस हुई।

क्या कहा ट्रंप ने?

-अमेरिका का इस्तेमाल गुल्लक की तरह किया जा रहा है।

-उन्होंने कहा- हमारे देश से नौकरियां दूसरे देशों में जा रही हैं।

-उन्होंने कहा कि चीन उत्पाद बनाने के संदर्भ में हमारे देश के साथ क्या कर रहा है?

-चीन अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर रहा है जबकि हमारी सरकार में उनके खिलाफ बोलने वाला कोई नहीं है।

-क्योंकि वे चीन के पुनर्निर्माण के लिए हमारे देश का इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...हिलेरी का ट्रंप को जवाब, कहा- हम USA में पैदा करेंगे 1 करोड़ नौकरियां

क्या कहा न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट कारोबारी ने?

-हमें ऐसा कुछ करने की जरूरत है कि हमारे देश के रोजगार दूसरी जगह न जाने पाएं।

-हमें हमारी कंपनियों को अमेरिका छोड़ने और उसमें काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकाले जाने से रोकना होगा।

-इस पर ट्रंप ने कहा- हम ऐसा होने नहीं दे सकते।

-मेरी योजना के अनुसार मैं आने वाले समय में टैक्स को बहुत कम कर दूंगा।

-मैं छोटे-बड़े कारोबारों और कंपनियों के लिए टैक्स 15 प्रतिशत कर दूंगा।

-इससे यहां नौकरियां पैदा होंगी जो इस समय दिखाई नहीं दे रही हैं।

क्या कहती हैं हिलेरी क्लिंटन?

-हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप की बात से असहमति जताई है।

-उन्होंने व्यापार को एक महत्वपूर्ण मामला बताया।

-उन्होंने कहा- हम पूरे विश्व की आबादी के 5 प्रतिशत ही हैं।

ये भी पढ़ें...ट्रंप ने हिलेरी को बताया दुष्ट, क्लिंटन बोलीं- डोनाल्ड हैं बेलगाम

-हमें उन 95 प्रतिशत के साथ व्यापार करना है।

-इसके लिए हमें अच्छे व्यापारिक सौदे करने की जरूरत है।

-हमें ऐसी कर प्रणाली बनाने की भी जरूरत है, जो काम करने वाले को पुरस्कृत करे।

-ट्रंप की ये योजना अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नीचे की ओर ले जाएगी।

-टैक्स में समृद्ध वर्ग के लोगों के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी कटौती होगी।

-उन्होंने कहा कि हम अर्थव्यवस्था का विकास इस तरह नहीं करते हैं।

-हिलेरी ने कहा कि उनकी योजनाओं से एक करोड़ नौकरिया पैदा होंगी।

-ट्रंप की योजनाओं से हम 35 लाख नौकरियां गवां देंगे।

-इससे अमेरिका में मंदी पैदा होगी और कर्ज में भी बढ़ोत्तरी होगी।

ये भी पढ़ें...हिलेरी ने कहा- अमेरिका ट्रंप के साथ नहीं ले सकता जोखिम

अमीरों से लिया जाएगा टैक्स

दोनों उम्मीदवारपों ने अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। हिलेरी ने दर्शकों को अपनी वेबसाइट देखने को कहा। अगर आप तथ्य जानना चाहते हैं तो हिलेरीक्लिंटन डॉट कॉम पर जाएं। उन्होंने कहा हमारे प्रस्ताव से एक रुपया कर्ज नहीं बढ़ेगा जबकि ट्रंप की योजनाओं से एक हजार अरब डॉलर का कर्ज बढ़ेगा। हिलेरी ने कहा कि हमारे प्रस्ताव में अमीरों से टैक्स बढ़ा कर लिया जाएगा, क्योंकि अब समय आ गया है कि वह इस देश को आर्थिक समर्थन दें।

Next Story