×

European Union: डोनाल्ड ट्रंप यूरोपियन यूनियन पर भी कसेंगे शिकंजा, ‘बहुत जल्द’ टैरिफ लगाएगा अमेरिका

European Union: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका का फायदा उठाया है। उनसे अमेरिका कुछ लाभ नहीं हुआ है। वह बहुत जल्द यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ लगाएंगे।

Sakshi Singh
Published on: 3 Feb 2025 2:22 PM IST (Updated on: 3 Feb 2025 4:18 PM IST)
Donald Trump impose tariffs on European Union
X

 Donald Trump impose tariffs on European Union

European Union: चीन और कनाडा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर यूरोपियन कंट्री हैं। ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका का फायदा उठाया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह हमारी कारें नहीं लेते हैं, हमारे कृषि उत्पादों को नहीं खरीदते हैं। वह हमसे लगभग कुछ भी नहीं लेते हैं। हम उनसे लाखों कारें, बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और कृषि उत्पादों तक सब कुछ लेते हैं।

हर देश ने अमेरिका को धोखा दिया

एक ग्लोबल न्यूज चैनल की ओर से जब यह पूछा गया कि क्या यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ लगाए जाने की कोई समयसीमा है, इस पर ट्रंप ने जवाब में कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि कोई समयसीमा है, लेकिन यह ‘बहुत जल्द’ लगाया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विश्व के लगभग हर देश ने अमेरिका को धोखा दिया है। हम लगभग हर देश के साथ घाटे में हैं और हमें इसे बदलने वाले हैं। यह ठीक नहीं है।

टैरिफ क्या है

टैरिफ एक प्रकार का कर या शुल्क है। जो आयातित या निर्यातित सामानों पर लगाया जाता है। यह एक देश की सरकार द्वारा लगाया जाता है और इसका उद्देश्य आयातित सामानों की कीमत बढ़ाना और स्थानीय उद्योगों की रक्षा करना होता है।

टैरिफ तीन तरह के होते हैं:-

  • आयात टैरिफ: आयातित सामानों पर लगाया जाने वाला टैरिफ।
  • निर्यात टैरिफ: निर्यातित सामानों पर लगाया जाने वाला टैरिफ।
  • संरक्षणवादी टैरिफ: स्थानीय उद्योगों की रक्षा के लिए लगाया जाने वाला टैरिफ।

टैरिफ के उद्देश्य क्या हैं

  • स्थानीय उद्योगों की रक्षा: टैरिफ आयातित सामानों की कीमत बढ़ाता है, जिससे स्थानीय उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में मदद मिलती है।
  • सरकारी राजस्व: टैरिफ से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है।
  • व्यापार नीति: टैरिफ व्यापार नीति का एक हिस्सा हो सकता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकता है।

टैरिफ के प्रभाव क्या-क्या होते हैं

  • कीमत में वृद्धि: टैरिफ आयातित सामानों की कीमत बढ़ाता है।
  • व्यापार में कमी: टैरिफ व्यापार में कमी का कारण बन सकता है।
  • स्थानीय उद्योगों की वृद्धि: टैरिफ स्थानीय उद्योगों की वृद्धि को बढ़ावा दे सकता है।


Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story