×

Donald Trump: पोर्न स्टार को पेमेंट के मामले में फंसे हैं डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump: कोहेन ने 2018 में कई फेडरल आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था। जिसमें ट्रम्प के साथ कथित संबंधों के बारे में महिलाओं की चुप्पी को खरीदने के रूप में अवैध योगदान करना शामिल था।

Neel Mani Lal
Published on: 31 March 2023 11:28 AM GMT
Donald Trump: पोर्न स्टार को पेमेंट के मामले में फंसे हैं डोनाल्ड ट्रंप
X
Donald Trump (photo: social media )

Donald Trump:अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को एक पोर्न स्टार का मुंह बंद कराने के लिए चोरी छिपे पैसा देने का आरोप लगा है। ये मामला 2016 का है। आरोप है कि पोर्न फिल्म अभिनेत्री स्टेफ़नी क्लिफोर्ड उर्फ स्टॉर्मी डेनियल्स को ट्रम्प के साथ संबंध रखने के आरोपों को सार्वजनिक नहीं करने के बदले में भुगतान किया गया था। वैसे, ट्रम्प ने डेनियल के साथ संबंध होने से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने माइकेल कोहेन नामक अपने सहयोगी को भुगतान किए गए पैसे की प्रतिपूर्ति करना स्वीकार किया है।

अवैध योगदान

कोहेन ने 2018 में कई फेडरल आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था। जिसमें ट्रम्प के साथ कथित संबंधों के बारे में महिलाओं की चुप्पी को खरीदने के रूप में अवैध योगदान करना शामिल था। अपनी दलील में, माइकेल कोहेन ने बताया था कि : 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के अंतिम महीने में उन्होंने डेनियल्स को चुप कराने के लिए 130,000 डॉलर का भुगतान किया। डेनियल्स ने दावा किया था कि उसके डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संबंध थे। इस तरह ट्रम्प के खिलाफ ये मामला झूठा बयान, झूठे रिकार्ड और दस्तावेजों की हेराफेरी का बनाया गया।

ट्रम्प की सख्त प्रतिक्रिया

पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने अभियोग पर सख्त प्रतिक्रिया जारी करते हुए इसे राजनीतिक उत्पीड़न कहा है। उन्होंने एक बयान में लिखा, "यह इतिहास में उच्चतम स्तर पर राजनीतिक उत्पीड़न और चुनावी हस्तक्षेप है। जब से मैं ट्रम्प टॉवर में गोल्डन एस्केलेटर से नीचे आया, और इससे पहले कि मैंने अमेरिका के आपके राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स जो इस देश के मेहनती पुरुषों और महिलाओं के दुश्मन रहे हैं, मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मूवमेंट को नष्ट करने के लिए एक अभियान में लगे हुए हैं।"

2018 में शुरू हुई थी जांच

2018 में तत्कालीन जिला अटार्नी साइरस वेंस जूनियर के तहत जांच शुरू हुई और तेजी से ट्रम्प के खिलाफ एक व्यापक जांच बन गई। 2019 में, वेंस ने आठ साल के टैक्स रिटर्न के लिए ट्रम्प को तलब किया। ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट में दो बार अनुरोध किया, लेकिन दोनों अवसरों पर उच्च न्यायालय ने जिला अटॉर्नी का पक्ष लिय, जिसके चलते 2021 की शुरुआत में ट्रम्प के वित्तीय रिकॉर्ड प्राप्त करने का रास्ता साफ हो गया। उस वर्ष के अंत तक, वैंस की टीम संपत्ति के मूल्यांकन के बारे में कई वर्षों से बैंकों और कर अधिकारियों को संभावित गलत बयानी के इर्द-गिर्द निर्मित अभियोग तैयार कर रही थी। लेकिन ऐसा नहीं होना था। 2022 में, एक नए जिला अटॉर्नी, एल्विन ब्रैग जूनियर ने शपथ ली, और जल्द ही उन्होंने एक व्यापक धोखाधड़ी योजना के लिए अभियोग मांगने का फैसला किया। इसके चलते इस मामले के दो प्रमुख अभियोजकों ने इस्तीफा दे दिया। एक ने अपने त्याग पत्र में लिखा, "मेरा मानना है कि डोनाल्ड ट्रम्प पर अब और मौजूदा रिकॉर्ड पर मुकदमा न चलाने का आपका निर्णय गलत है और पूरी तरह से जनहित के विपरीत है।"

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story