TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ, 9 लाख लोगों ने की शिरकत

aman
By aman
Published on: 20 Jan 2017 11:47 AM GMT
डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ, 9 लाख लोगों ने की शिरकत
X

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप (70 वर्ष) शुक्रवार 20 जनवरी को पद की शपथ ली। वे देश के 45वें राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही वे सबसे अधिक उम्र में बनने वाले राष्ट्रपति भी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 9 लाख लोग पहुंचे।

मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबटर्स ट्रंप को पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात दस बजे हुआ। डोनाल्ड ट्रंप दो बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। इनमें से एक बाइबिल वह थी जिस पर अब्राहम लिंकन ने शपथ ली थी, जबकि दूसरी वह थी जो बचपन में ट्रंप की मां ने उन्हें दी थी। बता दें कि शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का थीम 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' था।

ये भी पढ़ें ...ट्रंप ‘अब्राहम लिंकन’ तो उप राष्ट्रपति पेंस ‘द रीगन फैमिली बाइबल’ पर हाथ रख लेंगे शपथ

छाया रहा बॉलीवुड

-अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के 20 जनवरी को शपथ लेने की दो सौ साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा है।

-कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच तीन दिनों चलने वाला समारोह गुरुवार को शुरू हो गया था।

-मुख्य समारोह से पहले लिंकन मेमोरियल पर हॉलीवुड और बॉलीवुड की झलक देखने को मिली।

-बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई की अगुवाई में 30 कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।

-नेशनल मॉल में भारतीय मूल के डीजे एवं ड्रमर रवि जाखोटिया ने प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ें ...ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में लगा बॉलीवुड तड़का, मीका सिंह के गीतों पर झूमे अमेरिकी

कुछ ऐसा होगा प्रोग्राम

-शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप और अमेरिका की 'फ‌र्स्ट लेडी' मेलेनिया ह्वाइट हाउस के लिए रवाना हुए।

-कुछ दूरी पैदल तय करने के बाद वे एक परेड का मुआयना किया।

-इसमें 40 संगठनों के आठ हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लिया।

-डोनाल्ड ट्रंप करीब 20 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया। ये उन्होंने खुद तैयार किया था।

-शनिवार को 'नेशनल प्रेयर सर्विस' के साथ समारोह समाप्त हो गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story