Earth Day: मत करो धरती पर तुम अत्याचार क्योंकि यही है हमारी सांसों का आधार, जानिए पृथ्वी दिवस का इतिहास, उद्देश्य

Earth Day 2023: विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोबल स्तर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष दुनिया 53वां पृथ्वी दिवस मना रही है। इसे मनाने का मकसद है लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना और इसके महत्व को समझना।

Vertika Sonakia
Published on: 22 April 2023 12:51 PM GMT
Earth Day: मत करो धरती पर तुम अत्याचार क्योंकि यही है हमारी सांसों का आधार, जानिए पृथ्वी दिवस का इतिहास, उद्देश्य
X
विश्व पृथ्वी दिवस (फोटो:सोशल मीडिया)

Earth Day: धरती पर रहने वाले तमाम जीव जंतु को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य से प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इस दिन लोगों को जागरूक करने के साथ ही धरती को हरा-भरा बनाने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, कुछ संस्थाएं लगातार पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही है। पौधरोपण कर उनका विशेष ध्यान रखती हैं।

पृथ्वी दिवस का इतिहास

पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष में 1970 में हुई थी। अमेरिकी सीनेटर गोलार्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिवस की शुरुआत करी थी। वर्ष 1969 में कैलिफोर्निया के सेंटा बारबरा में एक तेल की त्रासदी हुई थी, जिसमें कई सारे लोग आहत हुए थे। इस घटना के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने का फैसला लिया गया। इसके बाद नेल्सन के कहने पर प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा।

पृथ्वी दिवस की थीम

प्रति दिवस 2023 के लिए ‘इन्वेस्ट इन आउर प्लनेट’ थीम का चयन किया गया है। इस थीम का अर्थ है की यदि हम कोशिश करते हैं और प्रकृति पर ध्यान केंद्रित करना है। पृथ्वी की रक्षा का कार्य हमारी प्राथमिकता होगी।

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के प्रति अपने महत्त्व को सही तरह से समझें और इसके संरक्षण के लिए कार्य कर सकें। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती को नुकसान पहुँच रहा है इसलिए इस दिवस पर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता हैं।

पृथ्वी दिवस की प्रमुख घटनायें

  • पृथ्वी दिवस संयुक्त राष्ट्र ने 1995 तक 5 पृथ्वी दिवस समारोह का समन्वय किया।
  • वर्ष 2007 का पृथ्वी दिवस एक बड़े तौर पर मनाया गया, जिसमें कीव, यूक्रेन, स्पेन, न्यूयॉर्क, लंदन, मैडरिड, टोगो फ़िलिपीन्स, वेनेज़ुएला, मनीला आदि देशों ने हिस्सा लिया।
  • 2012 में कैलिफोर्निया में जनसंख्या स्थिरीकरण समूह को मानव सोच से बदलकर उसके मुख्य धारा पर्यावरण विकास की तरफ ध्यान दिया गया।

पृथ्वी दिवस दिवस 2017 के लिए इसकी नेटवर्क संस्था ने पर्यावरण एवं जलवायु साक्षरता विषय के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये 4 टूल किट्स का निर्माण किया-

  1. पृथ्वी दिवस कार्यवाही टूलकिट: यह पर्यावरण परिवर्तन पर लोगों को जागरूक करने शिक्षित करने का कार्य करता है।
  2. पर्यावरण शिक्षण टूलकिट
  3. स्थानीय सरकारों से बातचीत के लिए ग्लोबल दिवस टूलकिट
  4. मोबिलिज़े यू के कैंपस में शिक्षण का टूलकिट

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story