×

Earthquake In Tonga: भूकंप के झटकों से सहमा टोंगा, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

Tonga Earthquake: द्वीपीय देश टोंगा में शनिवार को भूकंप के तेज झटके से स्थानीय लोग सहम गए। इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Jun 2022 3:05 PM GMT
Earthquake In Tonga: भूकंप के झटकों से सहमा टोंगा, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता
X

भूकंप (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक) 

Earthquake In Tonga: द्वीपीय देश टोंगा में शनिवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही। अचानक आए इस झटके से टोंगा (Tonga) के लोग सहम गए हैं। जानकारी के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से करीब साढ़े 14 किमी गहराई में स्थित था। फिलहाल भूकंप के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जनवरी में आई थी सुनामी

प्रशांत महासागर से घिरे टोंगा में समय-समय पर भूकंप और सुनामी आते रहते हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में इस द्वीपीय देश में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 16 जनवरी 2022 को यहां भयानक सुनामी भी आई थी। जिसके बाद यह पूरा क्षेत्र दुनिया से लगभग कट गया था। ये सुनामी ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण आई थी। सुनामी ने यहां के समुद्र तटों पर बने घरों को तबाह कर दिया था। इसकी वजह से यहां टेलीफोन और इंटरनेट की सेवाएं ठप हो गई थी। पड़ोसी देश न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के अलावा भारत ने भी टोंगा को इस आपदा के दंश से बाहर निकलने में मदद की थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story