×

जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल हानि की कोई खबर नहीं

By
Published on: 2 July 2017 9:48 AM IST
जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल हानि की कोई खबर नहीं
X

टोक्यो: जापान के होक्काइदो में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 42.8 डिग्री अक्षांश में और 141.9 डिग्री देशांतर में दर्ज हुआ।

हालांकि, भूकंप से जान एवं माल की कोई हानि नहीं हुई है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।



Next Story