TRENDING TAGS :
Ecuador Jail : इक्वाडोर के जेल में फिर हुआ खूनी झड़प, आपसी भिड़ंत में 44 कैदियों की गई जान
Ecuador Prison Roits : साल 2022 में एक बार फिर इक्वाडोर की जेल से खूनी झड़प की सभी खबरें सामने आई हैं। इस खूनी झड़प में कुल 44 कैदियों की मौत हो गई है, वहीं 200 से अधिक कैदी फरार हो गए।
Ecuador Prison Roits (Image Credit : Social Media)
Ecuador Jail Roits : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के जेल (Ecuador Jail) में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जेल में बंद कैदियों के बीच गैंगवार छिड़ गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस खूनी गैंगवार में कुल 40 से अधिक कैदियों की मौत हो गयी है। वहीं 200 के करीब कैदी जेल से फरार भी हो गए हैं। जेल अधिकारियों से मिली रिपोर्ट में बताया गया चाकुओं तथा अन्य हथियारों से जेल कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 44 कैदियों के मारे जाने की खबर है, वहीं 220 कैदी इस दौरान जेल से फरार हो गए हैं।
2020 में 316 कैदियों की हिंसक झड़प में हुई मौत
इक्वाडोर (Ecuador) के जेल में बीते अप्रैल महीने के शुरुआत में भी एक हिंसक घटना सामने आयी थी। जहां अप्रैल महीने के पहले सोमवार को जेल में चाकुओं और बंदूकों से लैस गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें 20 लोगों की जान चली गयी। मामले पर अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गयी कि हिंसक झड़प के बाद जेल में शांति का माहौल स्थापित कर लिया गया। बता दें इक्वाडोर जेल में आए दिन हिंसक झड़प या दंगों की खबरें सामने आती रहती है जेल से जुड़े एक रिपोर्ट को देखें तो इक्वाडोर में 316 कैदी हिंसक झड़प के कारण अकेले 2020 में ही मारे गए हैं।
Ecuador Prison Roits (Image Credit : Social Media)
पिछले साल नवंबर महीने में भी हुआ था झड़प
इक्वाडोर जेल में पिछले महीने भी जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुआ था। साल 2021 के नवंबर महीने में जींस दो गिरोहों के बीच देर रात खूनी झड़प हुई। इस झड़प में कुल 70 के करीब कैदियों की जान गई थी वहीं 2 दर्जन से अधिक कैदी इस हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। नवंबर महीने में हुए इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जहां जेल में बंद ड्रग तस्करों के दो गिरोहों के बीच जेल पर कंट्रोल करने की बात को लेकर खूनी झड़प हुई। झड़प में कुछ कैदियों ने अपने विरोधियों को जिंदा भी जला दिया था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 2021 के अक्टूबर महीने में इक्वाडोर के कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसक झड़प में करीब 100 से अधिक कैदियों की मौके पर मौत हो गई थी।