×

मिस्र में भीषण हादसा: कई लोगों की मौत, हर तरफ चीख-पुकार

मिस्त्र की राजधानी कहिरा में रविवार को भीषण हादसा हो गया। रेलवे ट्रेक पर एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई।

Network
Report By NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 April 2021 2:24 AM GMT (Updated on: 19 April 2021 2:28 AM GMT)
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है।
X

मिस्त्र में दर्दनाक हादसा(फोटो-सोशल मीडिया)

काहिरा: मिस्र की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहांकहिरा में रविवार को भीषण हादसा हो गया। रेलवे ट्रेक पर एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए। हादसे से हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। इस बारे में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

काहिरा में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री बाहर निकलते दिखाई देते हैं। यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।

इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 98 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है। बता दें, बीते हफ्ते भी शरकिया सूबे में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे।

इससे पहले ताइवान में कई दिनों भीषण हादसा हो गया था। एक ट्रेन सुरंग के अंदर पटरी से उतर गई थी। इस दर्दनाक रेल हादसे में 48 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जबकि दर्जनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस बारे में बताया गया था कि इस ट्रेन 490 यात्री सवार थे। जिसके बाद से चारों तरफ हड़कंप मच गया था, अपनों को ढूंढते हुए लोग इधर-उधर भटक रहे थे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story