×

एलिजाबेथ द्वितीय का रिकार्ड 70 साल से शासन, 6 फरवरी से शुरू होगा वर्षगांठ उत्सव

एलिजाबेथ द्वितीय, 6 फरवरी को सात दशकों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बनेंगी। वर्षगांठ के उत्सव 6 फरवरी से शुरू हो कर जून तक चलेंगे।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2022 5:38 AM GMT
elizabeth ii
X

एलिजाबेथ द्वितीय (फोटो-सोशल मीडिया)

Elizabeth ii: एलिजाबेथ द्वितीय दशकों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बनने वाली हैं। 6 फरवरी को उनके शासन के 70 साल पूरे होने वाले हैं। बकिंघम पैलेस ने ऐलान किया है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासन के पूरे होने का जश्न पूरे यूनाइटेड किंगडम में मनाया जाएगा। इस मौके पर सैन्य परेड होगी, पार्टियां होंगी और प्लेटिनम जुबली के लिए एक नई मिठाई बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

एलिजाबेथ द्वितीय, 6 फरवरी को सात दशकों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बनेंगी। वर्षगांठ के उत्सव 6 फरवरी से शुरू हो कर जून तक चलेंगे। 2 से 5 जून तक चार दिवसीय सप्ताहांत में कार्यक्रम समाप्त होंगे। डॉक्टरों ने हाल ही में 95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को आराम करने की सलाह दी थी सो ये स्पष्ट नहीं है कि वे किन कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

2 से 5 जून का लम्बे वीकेंड सप्ताहांत गुरुवार 2 जून को ट्रूपिंग द कलर के साथ शुरू होगा। ये एक वार्षिक सैन्य परेड जो रानी के आधिकारिक जन्मदिन का प्रतीक है। इसके बाद 3 जून को ब्रिटेन, उसके अन्य क्षेत्रों और राष्ट्रमंडल के लिए रानी की सेवाओं का सम्मान करते हुए एक धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

फोटो-सोशल मीडिया

रानी के राज्याभिषेक को चिन्हित करने वाले एक विशेष भोज का आयोजन होगा जिसमें चिकन की पारंपरिक ब्रिटिश डिश परोसी जाएगी। इसके अलावा सम्राट को समर्पित एक नई मिठाई बनाने के लिए प्लेटिनम पुडिंग प्रतियोगिता को बकिंघम पैलेस प्रायोजित करेगा।

सप्ताहांत का अंत एलिज़ाबेथ की सेवा का सम्मान करने और अगले 70 वर्षों के लिए आगे बढ़ने वाले एक पेजेंट के साथ होगा। इसमें नर्तक, संगीतकार, सैन्यकर्मी और प्रमुख कार्यकर्ता रानी के शासनकाल की कहानी प्रस्तुत करेंगे।

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी का जन्म लंदन में 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनके पिता ड्यूक जॉर्ज अष्ठम तथा मां रानी एलिजाबेथ थीं। 1947 में उनका विवाह प्रिंस फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, एने, एंड्रू और एडवर्ड हैं। 6 फरवरी 1952 को एलिजाबेथ का राज्याभिषेक हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी हैं। 9 सितम्बर 2015 को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story