×

Elon Musk: निशाने पर एलन मस्क, सुरक्षा को खतरा

Elon Musk: एलन मस्क ने खुलासा किया है कि उनका पीछा किया गया है। उन्होंने कहा, किसी ने 13 दिसंबर को लॉस एंजिल्स में उनकी कार का पीछा किया। कार में उनका छोटा बच्चा बैठा था।

Neel Mani Lal
Published on: 16 Dec 2022 5:22 AM GMT
Elon Musk Claims His Life Is in Great Danger
X

Elon Musk (Pic: Social Media)

Elon Musk: एलन मस्क यकीनन साल के सेलिब्रिटी हैं। उनकी प्रसिद्धि और प्रभाव पूरे अमेरिका और दुनिया भर में फैल गया है। वे दिग्गज कंपनियों का निर्माण करके और लगभग सभी विषयों पर बोलकर बातचीत का एक केंद्रीय विषय बन गए हैं। ट्विटर के अधिग्रहण और इसमें व्यापक बदलाव करने के साथ मस्क एक विशेष वर्ग के निशाने पर आ गए हैं जिनमें तथाकथित प्रगतिशील और खासकर डेमोक्रेट्स समर्थक शामिल हैं। हाल ही में मस्क ने ट्विटर पर सवाल जवाब के सेशन में कहा था कि उनकी जान को खतरा है। अब एक बड़ी घटना सामने आई है।

मस्क ने खुलासा किया है कि उनका पीछा किया गया है। उन्होंने कहा, किसी ने 13 दिसंबर को लॉस एंजिल्स में उनकी कार का पीछा किया। कार में उनका छोटा बच्चा बैठा था। मस्क ने ट्विटर पर कहा, "पिछली रात, एलए में लिल एक्स को ले जाने वाली कार का किसी पागल शिकारी ने पीछा किया, जिसने बाद में कार को आगे बढ़ने से रोक दिया और कार के हुड पर चढ़ गया।" मस्क ने आगे लिखा "स्वीनी और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने वाले संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

जैक स्वीनी एक छात्र है जिसने मस्क के निजी जेट की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एक ट्विटर खाता बनाया है। उस खाते को ट्विटर ने 14 दिसंबर को निलंबित कर दिया था। मस्क ने पहले संकेत दिया था कि यह खाता उनकी सुरक्षा के लिए खतरा था क्योंकि यह उनकी गतिविधियों के बारे में सटीक जानकारी देता था। मस्क ने ट्विटर पर लिखा - "किसी भी व्यक्ति की रीयल-टाइम स्थान जानकारी डॉक्सिंग करने वाला कोई भी खाता निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह एक भौतिक सुरक्षा उल्लंघन है। इसमें रीयल-टाइम स्थान जानकारी वाली साइटों के लिंक पोस्ट करना शामिल है। किसी की यात्रा के बारे में थोड़ी देरी के बाद पोस्ट करना तो ठीक है।" डॉक्सिंग आमतौर पर दुर्भावनापूर्ण रूप से इंटरनेट पर किसी व्यक्ति के बारे में निजी पहचान वाली जानकारी पोस्ट करना है।

इसके बाद मसके ने एक ह्युंडई कार में बलाक्लावा पहने हुए एक व्यक्ति का 11-सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। मस्क ने यह नहीं बताया कि उन्हें वीडियो कैसे मिला, लेकिन उनका कहना है कि वह व्यक्ति वही शिकारी था जो उनके बेटे के वाहन को ट्रैक कर रहा था। मस्क ने लोगों से अपील की कि उस व्यक्ति को पहचानने में मदद करें। उन्होंने पोस्ट किया - "कोई इस व्यक्ति या कार को पहचानता है?" इस 11 सेकेंड के वीडियो को लगभग एक करोड़ बार देखा जा चुका है।

कुछ दिन पहले मस्क ने कहा था कि उनकी जान गंभीर खतरे में है। उन्होंने कहा था कि - "स्पष्ट रूप से मेरे साथ कुछ बुरा होने का जोखिम है, यहां तक ​​कि सचमुच गोली मार दीये जाने का खतरा है। यदि आप चाहते हैं तो किसी को मारना इतना कठिन नहीं है। निश्चित रूप से कुछ जोखिम है।"

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने यूक्रेन को स्पेसएक्स द्वारा विकसित उपग्रह इंटरनेट एक्सेस सेवा, स्टारलिंक प्रदान करके विशेष रूप से खुद को प्रतिष्ठित किया है। आज स्टारलिंक की बदौलत यूक्रेनियन लोग दुनिया भर में संवाद करने और संघर्ष की अपनी कहानी बताने में सक्षम हैं।

घरेलू मोर्चे पर मस्क ने छह महीने की लड़ाई के बाद 44 बिलियन डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण किया है। तब से उन्होंने अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर सोशल नेटवर्क को अपने नामित दुश्मनों - प्रगतिशील तत्वों और सामान्य रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्षपाती - के खिलाफ एक हथियार बना लिया है। हालांकि वह खुद को फ्री-स्पीच निरंकुश कहते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story