×

ये है वर्ल्ड के बेस्ट हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स से लबरेज नोट, नकल करना है नामुमकिन

वर्ल्ड के हर देश के अपने नोट होते हैं उसकी अपनी पहचान होती है। दुनिया के किसी भी देश का का नोट ले वो एक–दूसरे से अलग ही होंगे। हमारे ही देश में सारे नोटों को बदल कर उन्हें नया कलेवर दिया गया है। उसे कई तरह से मोडिफाई

suman
Published on: 25 April 2023 8:21 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 8:29 PM GMT)
ये है वर्ल्ड के बेस्ट हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स से लबरेज नोट, नकल करना है नामुमकिन
X

वर्ल्ड के हर देश के अपने नोट होते हैं उसकी अपनी पहचान होती है। दुनिया के किसी भी देश का का नोट ले वो एक–दूसरे से अलग ही होंगे। हमारे ही देश में सारे नोटों को बदल कर उन्हें नया कलेवर दिया गया है। उसे कई तरह से मोडिफाई कर हाईटेक क्वालिटी का बनाया गया। इनमें डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं।

Motor Vehicle Act! गजब का नजारा, इस वजह से ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने जोड़े हाथ

शुरुआत

वैसे तो डॉलर ,पॉन्ड, यूरो, रुपया दुनिया के नोटों के अलग –अलग नाम है। लेकिन इनमें यूरोप में चलने वाले यूरो नोट सबसे अधिक हाईटेक माना जाता है। यूरो की नई सीरीज वाले भी खास है। साल 2013 से यूरो नोटों की शुरुआत हुई थी। इन नोटों का डिजाइन क्लासिक, रोम से प्रभावित, गॉथिक, रेनेसां से प्रभावित है। ये कई आकार और रंगों में होते हैं।

आर्थिक मंदी: अगस्त में व्यापार घाटा 13.45 अरब डॉलर, ये है मंदी के आंकड़े

खासियत

90 डिग्री से. गर्म पानी से वॉशिंग मशीन में धुलाई के करने पर भी इन नोटों पर कोई खासा असर नहीं पड़ता है।इसके अलावा तीखे रसायनों का भी इस पर असर नहीं होता है। इसके यूनिक डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स के सब कायल है कि यूरो की नकल करना नामुमकिन है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 8 फीचर्स हैं। इसमें वॉटरमार्क से लेकर प्रिटिंग कागज और दूसरी चीज़ें शामिल हैं। इस लिए ये नोट वर्ल्ड के सारे नोटों में क्वीन है।

suman

suman

Next Story