×

Facts About North Korea: नॉर्थ कोरिया की अजीब बातें

Facts About North Korea: इस देश की व्यवस्था ही ऐसी है कि इस देश की बात ज़्यादा लोगों को पता नहीं चलती है।

Akshita Pidiha
Published on: 23 May 2023 1:55 PM IST

Facts About North Korea: किम जोंग-उन को कौन नहीं जानता है। इनका ही देश नोर्थ कोरिया है। स्वाभाविक सी बात है ,किम जांग के देश को हर कोई जानना चाहता है कि आख़िर ये राजा अपने देश को कैसे चलाता होगा ?कुछ बातें तो ऐसी भी होंगी जो आज तक किसी को भी नहीं पता चली होंगीं। क्योंकि इस देश की व्यवस्था ही ऐसी है कि इस देश की बात ज़्यादा लोगों को पता नहीं चलती है।

आज इन्हीं में से कुछ बातों को जानते हैं -

  • नोर्थ कोरिया के नागरिकों को जींस पहने की मनाही है।जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं और अगर कोई नागरिक इस नियम को नहीं मानता और नियम के खिलाफ जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश का नागरिक अगर किसी जुर्म में लिप्त पाया जाता है और उसका यह जुर्म (नॉर्थ कोरिया के कानून के तहत) सिद्ध हो जाता है तो उसे तो सजा मिलती ही है साथ ही उसकी आने वाली तीन पीढ़ियों को यह सजा भुगतनी पड़ती है।
  • देश की राजधानी प्यांयांग (Pyongyang) में ये सबसे ऊंची बिल्डिंग स्थित है।ये बिल्डिंग रयोंगयांग होटल है।लेकिन ये इतनी खंडहर है कि इसे 'कयामत का होटल' कहा जाता है।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 1079 फीट ऊंची ये बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंची खाली इमारत है।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा उत्तर कोरिया में आप अपनी मर्जी से हेयर स्टाइल नहीं रख सकत। नॉर्थ कोरिया के कानून के मुताबिक महिलाओं के लिए 28 व पुरुषों के लिए 10 तरह के हेयर स्टाइल है । यहां के नागरिकों को इस कानून का पालन करना पड़ता है। कानून के तहत ही अपना हेयर स्टाइल रखना पड़ता है।
  • नॉर्थ कोरिया से मानवाधिकार हनन के मामले अक्सर आते रहते हैं।लेकिन सबसे चौंकाने वाले मानवाधिकार हनन में से एक है तीन पीढ़ियों को सजा देने का नियम ।इसके अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपराध में दोषी पाया जाता है और उसे जेल में भेज दिया जाता है तो उसके परिवार की तीन पीढ़ियों को भी जेल में ही रखा जाता है।
  • नॉर्थ कोरिया ने अपने नागरिकों को साउथ कोरिया की सभी चीजों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जिसमें साउथ कोरिया का फैशन, फिल्म और संगीत भी शामिल है। इस आदेश को ना मानने वाले कम से कम से 7 नॉर्थ कोरियाई लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।
  • इसके अलावा नॉर्थ कोरिया में किसी भी बाहरी देश के संगीत को सुनने की अनुमति नहीं है।केवल कुछ मुट्ठी भर गीतों की अनुमति है जिनमें से अधिकांश देश के राजनेताओं का गुणगान करते हैं।
  • एक देश जिसे 1948 के बाद सिर्फ एक ही परिवार द्वारा चलाया जाता है, वहा भी चुनाव का होना काफी मजेदार और ताज्जुब की बात है। हालाँकि वहा के मतदाताओं के पास केवल एक ही विकल्प मौजूद होता है। चाहे वह मेयर के लिए हो, प्रांतीय गवर्नर के लिए हो, या स्थानीय विधान-सभाओं के लिए चुनाव हो, प्रत्येक जिले के मतपत्र पर केवल एक ही उम्मीदवार होता है।
  • नॉर्थ कोरिया में कोई पॉर्न नहीं देख सकता। यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसे फांसी की सजा दी जाती है।
  • नॉर्थ कोरिया एकमात्र नेक्रोक्रेसी वाला देश है। जिसका मतलब है कि यह आज भी एक मर चुके शासक के अधीन काम करता है।
  • नॉर्थ कोरिया दुनिया के उन देशो में से है जहाँ किसी भी तरह कोई टेक्स नहीं लिया जाता है।
  • नॉर्थ कोरिया में सिर्फ चार टेलीविजन चैनल हैं। ये सभी राज्य के स्वामित्व वाले हैं और आमतौर पर दिन के समय से लेकर प्राइम टाइम तक प्रसारित होते हैं। इन चैनलों में एक एथलेटिक चैनल है, जो नॉर्थ कोरिया में खेल के इतिहास के बारे में बताता है।
  • नॉर्थ कोरिया में कंप्यूटर बहुत महंगे हैं और खरीदना मुश्किल है। लैपटॉप/कंप्यूटर खरीदने के लिए वहां के लोगों को सरकार से पूर्व अनुमति लेनी होती है।
  • नॉर्थ कोरिया में लोगों को केवल 28 वेबसाइटों को ब्राउज करने की अनुमति है।नॉर्थ कोरिया के पास अपना इंटरनेट सिस्टम है । जिसे क्वांगमयोंग या ब्राइट कहा जाता है ।
  • यहां 1989 में बना दी मे डे स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बताया जाता है। इसे 2014 में अपडेट किया गया था, जिसमें 150,000 लोग बैठ सकते हैं।
  • नॉर्थ कोरिया में बास्केटबॉल के नियम दुनिया से अलग हैं। वो कहते हैं कि स्लैम डंक के तीन अंक होते हैं और खेल के अंतिम तीन मिनट में फील्ड गोल गोल आठ अंकों के होते हैं। जबकि बाकी दुनिया में इससे अलग रूल हैं।
  • देश की राजधानी पेयोंगयांग में अंडर ग्राउंड मेट्रो जमीन से 360 फीट नीचे है। जो इसे दुनिया की सबसे गहरी मेट्रो प्रणालियों में से एक बनाती है।यह इतना गहरा है कि बम हमले के समय भी मेट्रो स्टेशन बिल्कुल सुरक्षित रहेग।
  • 2008 में, साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को उर्वरक भेजना बंद कर दिया था।ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए नॉर्थ कोरिया एक नया कानून लाया।जिसमें नागरिकों से कहा गया कि वे अपना खुद का मल इकट्ठा करें और इसे कृषि में मदद करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सौंप दें।
  • उत्तर कोरिया में, राजधानी प्योंगयांग में रहने में सक्षम होने के लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त, राजधानी में प्रवेश करने वाले किसी भी गंदे वाहन के मालिक पर जुर्माना लगाया जाता है। राजधानी से बाहर यात्रा करने वालों को यात्रा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • नॉर्थ कोरिया में एक और कड़ा कानून बनाया गया जिसके तहत अगर कोई कोरिया वासी बाइबल पढ़ते पकड़ा जाता है तो उसे सिर्फ और सिर्फ मौत की सजा मिलती है।
  • इस देश का का सबसे क्रूर शासक किम जोंग उन है।इसे क्रूर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसने अपने चाचा को जिंदा ही 120 कुत्तों को खिलाकर मरवा दिया था।
  • उत्तर कोरिया के नागरिकों को इंटरनेट चलाने की भी आजादी नहीं है।इस देश में मात्र सरकारी और किम जोंग उन के विश्वासपात्र नागरिक ही इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
  • उत्तर कोरिया विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अमेरिका को युद्ध की खुली चुनौती दे रखी है।साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका नेवी का जहाज अपने कब्जे में लिया हुआ है।
  • उत्तर कोरिया के कानून के मुताबिक यहां के नागरिकों को भिखारियों की फोटो खींचने की मनाही है क्योंकि नॉर्थ कोरिया में गरीबी का आंकड़ा सर्वाधिक है।
  • नॉर्थ कोरिया के न्यूज़ चैनल, मैगजीन, न्यूज़पेपर 99 फ़ीसदी अपने देश की ही खबरें और किम जोंग उन के तारीफ संबंधी कार्यक्रम चलाते हैं।
  • नॉर्थ कोरिया में जाने वाले टूरिस्टों पर भी कई पाबंदियां लगाई गई हैं । जिसके तहत उन्हें इस देश में मोबाइल फोन, कैमरा इत्यादि लेकर जाने की मनाही है।नॉर्थ कोरिया में टूरिस्ट सिर्फ अपने गाइड की निगरानी में रहते हैं और टूरिस्टों को आम जनता से बात करने नहीं दी जाती।
  • नार्थ कोरिया के लोग दूसरे देश में जा कर नही रहे सकते और न ही उन्हें दूसरे देश का वीजा मिलता है' यहाँ तक की नॉर्थ कोरिया की सरकार किसी भी नागरिक को देश से बाहर नहीं जाने देती।
  • नार्थ कोरिया की राजधानी Pyongyang में केवल कामयाब लोग ही रहते है या सरकारी नौकरी करने वाले इस शहर में रह सकते है।बाकि लोगों को राजधानी के बाहर रहना पड़ता है।
  • इस देश के आम नागरिकों को कार खरीदने पर भी पाबंदी है।नॉर्थ कोरिया में सिर्फ सरकारी और अमीर हस्तियां ही कार खरीद सकती हैं।
  • उत्तर कोरिया दुनिया के शीर्ष दस सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल है।
  • जैसा कि आज पूरी दुनिया जानती है, उत्तर कोरिया की सरकार का काम सिर्फ झूठा प्रचार करना और अपने देश को दूसरों के सामने खुश और परिपूर्ण दिखाना है, ताकि वह यहां होने वाले अत्याचारों को छुपा सके। इन सबके लिए उन्होंने उत्तर कोरियाई सीमा के पास एक प्रचार गांव बसाया है, जिसका नाम “किजोंग-डोंग ” है।
  • उत्तर कोरिया में कर्मचारियों छुट्टी नहीं होती है, उन्हें सप्ताह में छह दिन काम करना पड़ता है, सातवें दिन कोई भी “स्वैच्छिक कार्य ” करना बाध्य है।
  • उत्तर कोरिया के लोग अपनी मर्जी से अपने घर को रंग भी नही दे सकते हैं। उन्हें सरकार के आदेश अनुसार इमारत पर ग्रे कलर ही पेंट करना होता हैं और उन पर पूर्व शासकों की तस्वीरें लगाने का भी एक नियम हैं।
  • यहां कार खरीदने और रखने की इजाजत सिर्फ सेना और सरकार के अधिकारियों के पास होती है। अन्य नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन का ही उपयोग करना अनिवार्य है।
  • यहां बिजली की कमी के कारण “प्योंगयांग” शहर को छोड़कर जो देश की राजधानी है, बाकि सभी शहरों में रात के समय बिजली बंद कर दी जाती है। इस बात का खुलासा अंतरिक्ष से ली गई उत्तर कोरिया की तस्वीरों से हुआ था, जो खूब वायरल हुई थी।
  • उत्तर कोरिया के पास अपना कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है , जिसे ‘उत्तर कोरिया रेड स्टार OS” का उपयोग करते हैं, जो केवल कोरियाई भाषा में उपलब्ध किया जाता है।
  • वर्तमान में उत्तर कोरिया में लगभग 1.2 करोड़ लोग गरीबी और बुनियादी मानवीय जरूरतों की कमी से पीड़ित हैं।
  • उत्तर कोरिया में जन-जीवन दुनिया के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से अलग है।उनके नागरिकों को टेलीविजन, रेडियो और संचार के अन्य साधनों और मीडिया के इस्तेमाल पर भी पाबंदी है।उनकी औसत कमाई $5 प्रति माह से कम है।यहां के लोग तानाशाहों द्वारा तय किए गए किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर जहर दिए जाने के खतरे में जीते हैं।
  • उत्तर कोरिया में अधिकांश अपराधों के लिए माफी का प्रावधान नहीं है बल्कि इसकी कीमत सिर्फ सजा-ए-मौत है।वर्तमान में लगभग 2.5 लाख से उत्तर कोरियाई नागरिक जेल में बंद हैं।इन जेलों को बिजली के तारों से घेरा गया है।
  • इस देश में माता-पिता को अपने बच्चों के लिए पाठशाला में डेस्क और कुर्सियों की आपूर्ति खुद करनी पड़ती है।
  • उत्तर कोरिया के लोग दूसरे देश में नहीं रह सकते हैं और न ही उन्हें दूसरे देश से वीजा मिलता है।यहां तक कि उत्तर कोरिया की सरकार भी किसी नागरिक को देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं देती है।
  • जहां एक तरफ इस देश ने कई चीजों पर सख्त पाबंदी लगा रखी है, वहीं दूसरी तरफ किसी भी तरह के नशीले पदार्थों पर कोई पाबंदी नहीं है।यहां सड़क किनारे तंबाकू और गांजा जैसी चीजें खुलेआम बिकती हैं। कोई भी इसका सेवन बिना किसी परेशानी के कर सकता है।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Senior Content Writer

Senior Content Writer

Next Story