×

इस ठग के आगे सऊदी प्रिंस सलमान के भी शौक पड़ जाते हैं फीके, जानें इसके बारे में

फ्लोरिडा के एक शख्स ने तीन दशक तक लोगों के सामने खुद को सऊदी के प्रिंस के रूप में पेश किया। फर्जी प्रिंस बनकर उसने लोगों से 80 लाख डॉलर (करीब 55 करोड़ से ज्यादा) की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

Aditya Mishra
Published on: 3 Jun 2019 11:18 AM GMT
इस ठग के आगे सऊदी प्रिंस सलमान के भी शौक पड़ जाते हैं फीके, जानें इसके बारे में
X

वाशिंगटन: फ्लोरिडा के एक शख्स ने तीन दशक तक लोगों के सामने खुद को सऊदी के प्रिंस के रूप में पेश किया। फर्जी प्रिंस बनकर उसने लोगों से 80 लाख डॉलर (करीब 55 करोड़ से ज्यादा) की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 48 साल का एंथनी गिग्नेक ने इस काफी बड़े घोटाले से जो पैसा हासिल किया था उसके जरिये उसने अपनी एक इमेज और एक दुनिया बनाई हुई थी और वो खुद को एक अमीर शख्स के तौर पर पेश करता था।

ये भी पढ़ें...अजब गजब:यहां कपड़े बताएंगे महिलाओं की उम्र, सरकार ने जारी किया फरमान

लोगों के सामने अपनी धाक जमाने के लिए वह फर्जी डिप्लोमैटिक क्रिडेशिंयल और बॉडीगार्ड रखा करता था जो हमेशा उसके आसपास रहा करते थे। वह खुद को खालिद बिन अल-सऊद बताता था। अपने आपको अमीर दिखाने के लिए उसने मियामा के पॉश इलाके फिशर आईलैंड में घर बना रखा था और महंगी गाड़ियों से घूमा करता था।

बताया जाता है कि उसे लोग साऊदी का प्रिंस समझते थे और उसे पैसे दिया करते थे। लोग उसके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया करते थे, जिससे वह उसे निवेश कर उन्हें फायदा पहुंचा सके। गिग्नेक ने अपने अर्पाटमेंट में 'सुल्तान' नाम से एक बोर्ड लगा रखा था। गिग्नेक लोगों के पैसों से ही महंगे कपड़े खरीदता था और प्राइवेट जेट से सफर किया करता था।

ये भी पढ़ें...ईंट भट्ठे से लेकर शादी तक, ये है दो मजदूरों के अजब प्रेम की गजब कहानी

बताया जाता है कि कोलंबिया में जन्मे गिग्नेक को सात साल की उम्र में मिशिगन में एक परिवार ने गोद लिया था। गिग्नेक को पहले भी 2017 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

यूएस अटॉर्नी एरियाना फजार्डो ओरशान ने एक बयान में कहा कि एंथोनी गिग्नेक पिछले तीन दशकों से लोगों के सामने खुद को फर्जी तरीके से सऊदी राजकुमार के रूप में पेश कर रहा था। अपने रुतबे के बल पर उनके लोगों 80 लाख डॉलर की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: यहां लोग देते हैं दहेज में सांप, जो नहीं देते उनकी बेटी रहती है कुंवारी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story