TRENDING TAGS :
America Night Club Firing: अमेरिका के कोलोराडो में समलैंगिक नाइट क्लब में फायरिंग, 5 की मौत, कई घायल
America Night Club Firing:अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी होने की खबर आ रही है। गोलाबारी में 5 लोगों की मौत हो गयी।
नाइट क्लब में फायरिंग (Pic: Social Media)
America Night Club Firing: अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी होने की खबर आ रही है। गोलाबारी में 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 18 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद में मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर में यह गोली किसने और क्यों चलाई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कोलोरोडो के समलैंगिक नाइट क्लब में एक अज्ञात बंदूकधारी घुस आया। उसने नाइट क्लब में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुर कर दी। जिसमें 5 लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गये। फायरिंग के बाद में नाइट क्लब में भगदड़ मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये तुरंत अस्पताल भेजवाया, जहां पर कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि अमेरिका में हर साल 20 नवम्बर को ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (टीडीओआर) मनाया जाता है। टीडीओआर को ट्रांसफोबिया की वजह से मारे गए एक व्यक्ति की याद में हर साल मनाया जाता है। कोलोराडो के समलैंगिक नाइट क्लब में यह आयोजन किया गया था। यहां काफी संख्या में समलैंगिक लोग जुटे थे जब यह हमला हुआ है।
14 नवंबर को गोलीबारी में तीन लोगों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि अमेरिका में शायद ही कोई ऐसा महीना होता है, जब अमेरिका से किसी मास शूटिंग की खबर न आती हो। अमेरिका का पॉपुलर गन कल्चर अब उसके लिए एक नासूर बनता जा रहा है। इस साल अब तक कई निर्दोष जानें इसकी भेंट चढ़ चुकी है। बीते 14 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में एक अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हमलावर मौके से फरार हो गया था। पिछले कुछ महीनों में घटी ऐसी घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।