TRENDING TAGS :
अमेरिका के शॉपिंग मॉल में अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल
washington mall
वाशिंगटनः अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात को फायरिंग की। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। वॉशिंगटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और बंदूकधारियों की खोज जारी है।
क्या कहते हैं वाशिंगटन स्टेट पुलिस के प्रवक्ता?
-हमलावरों को पकड़ने के लिए कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है।
-हमलावर कितनी संख्या में थे इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
-हमलावरों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है।
-उन्होंने ग्रे कलर के कपड़े पहन रखे थे।
-इस हादसे में जीवित बचे लोगों को पास के गिरजाघर में पहुंचाया गया है।
-हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
-लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए।
Next Story