×

नेपाल में बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

‘माई रिपब्लिक’ ने बृहस्पतिवार को खबर दी है कि पीड़ित के पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। उसे बुखार और नजला-जुकाम के लक्षण के कारण 24 मार्च को काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके लार का नमूना नेशनल पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री और जापान भेजा गया जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई कि वह बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित था।

Roshni Khan
Published on: 3 May 2019 9:27 AM GMT
नेपाल में बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत
X

काठमांडू: नेपाल में बर्ड फ्लू से प्रभावित होने के कारण 21 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मौत का पहला मामला दर्ज किया गया। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ये भी देंखे:‘विराट कोहली बने इंस्टा स्टार- ‘इंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर’

‘माई रिपब्लिक’ ने बृहस्पतिवार को खबर दी है कि पीड़ित के पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। उसे बुखार और नजला-जुकाम के लक्षण के कारण 24 मार्च को काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके लार का नमूना नेशनल पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री और जापान भेजा गया जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई कि वह बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित था।

स्वास्थ्य और जनसंख्या (एमओएचपी) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज के दौरान 29 मार्च को मरीज की मौत हो गई।

ये भी देंखे:जानिए! मसूद के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने के लिए योगी ने किसको श्रेय दिया

उन्होंने बताया कि नेपाल में बर्ड फ्लू के कारण नेपाल में यह पहली मौत है।

एमओएचपी के सचिव पुष्पा चौधरी ने बताया, ‘‘घटना अनपेक्षित है।’’

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story