×

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा ये देश, भीषण गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

अमेरिका के मिसौरी राज्य में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी भी शामिल है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

Aditya Mishra
Published on: 16 March 2020 3:53 PM GMT
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा ये देश, भीषण गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
X

नई दिल्ली: अमेरिका के मिसौरी राज्य में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी भी शामिल है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी पेट्रोल पंप पर आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया।

स्प्रिंगफील्ड पुलिस के चीफ पॉल विलियम्स ने बताया कि मरने वालों में तीन नागरिक भी शामिल है। मारे गए पुलिस अधिकारी की पहचान क्रिस्टोफर वॉल्श के रूप में हुई है। वह पुलिस में सेवा देने से पहले अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुके थे।

विलियम्स ने बताया कि हम गोलीबारी आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और देखा कि एक कार के भीतर से गोलियां चलाई जा रही है। इसके बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया।

ये भी पढ़ें...तालिबान के इस कदम के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान से वापस बुलाई सेना

अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर राकेट से हमला

इसके पहले बीते दिनों इराक की राजधानी बगदाद के पास एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने को रॉकेट से फिर निशाना बनाया गया। इसमें किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं है। चार दिन पहले भी उत्तरी बगदाद स्थित ताजी एयरबेस पर रॉकेट दागे गए थे। इसमें दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हुई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।

इस अड्डे में अमेरिका और गठबंधन सेना के सैनिकों ने अपना ठिकाना बना रखा है। इन हमलों के पीछे ईरान समर्थित विद्रोहियों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ताजी एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा रॉकेट दागे गए। इनमें से कुछ परिसर में आवासीय क्षेत्र पर गिरे। जबकि कुछ रॉकेट इराकी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक रनवे पर आकर गिरे।

इस सैन्य अड्डे पर गत बुधवार को 18 रॉकेट दागे गए थे। इस हमले के जवाब में अमेरिका ने इराक में ईरान समर्थित शिया विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि इराक में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने पांच स्थानों और मुख्य रूप से कताइब हिजबुल्ला के हथियार भंडारण ठिकानों को निशाना बनाया। ज्यादातर हमले बगदाद के आसपास के इलाकों में किए गए थे।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story