×

FORBES: बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, भारतीयों में शीर्ष पर मुकेश अंबानी

फोर्ब्स की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों में पहले नंबर पर हैं। पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर थी जो इस साल 86 अरब डॉलर हो गई है। दूसरे नंबर पर हाथवे ग्रुप के प्रमुख वारेन बफेट और तीसरे पर ऐमेजॉन के मुखिया जेफ बेजॉस हैं।

zafar
Published on: 21 March 2017 6:54 AM GMT
FORBES: बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, भारतीयों में शीर्ष पर मुकेश अंबानी
X

न्यूयॉर्क: फोर्ब्स ने 2017 के लिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। सूची में माइक्रोसॉफ्ट फेम बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी घोषित किये गये हैं। वह लगातार चौथे साल अमीरी के पहले पायदान पर अपनी जगह बनाये हुए हैं। भारत के मुकेश अंबानी दुनिया में 33 वें स्थान पर हैं।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पिछली जगह से 220 पायदान नीचे आ गये हैं।

गद्दी बरकरार

फोर्ब्स की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों में पहले नंबर पर हैं।

पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर थी जो इस साल 86 अरब डॉलर हो गई है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हाथवे ग्रुप के प्रमुख वारेन बफेट हैं। पिछले साल ही वह नंबर 2 से 3 पर पहुंच गए थे।

इस साल तीसरे नंबर पर ऐमेजॉन के मुखिया जेफ बेजॉस रहे हैं। पिछले साल वह नंबर 2 पर थे।

बफेट और बेजॉस ने पिछले साल भी एक दूसरे की जगह छीनी थी।

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग दुनिया के अमीर लोगों की सूची में 5वें नंबर पर हैं। पिछले साल वह 4 नंबर पर थे।

इस सूची में बड़ा झटका अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लगा है। वह 220 पायदान नीचे फिसल गये हैं।

चुनाव में भारी राशि खर्च करने वाले ट्रम्प 544 वें नंबर पर चले गए हैं।

भारतीय चढ़े

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी फॉर्ब्स की सूची में 33वें नंबर पर हैं। वह 3 अंक ऊपर आए हैं।

अंबानी की कुल संपत्ति 23. 2 अरब डॉलर आंकी गई है।

भारत के लक्ष्मी मित्तल 56 वें नंबर पर रहे जिनकी कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर आंकी गई।

12.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति अजीम प्रेमजी को फॉर्ब्स में 72 वां पायदान मिला है।

फ़ॉर्ब्स की इस सूची में पहली बार 101 भारतीय शामिल हुए हैं, भले ही शीर्ष 10 लोगों में किसी भारतीय को जगह न मिली हो।

फ़ॉर्ब्स की इस सूची में 4 भारतीय महिला अरबपतियों के नाम भी शामिल हैं।

फ़ॉर्ब्स की लिस्ट में 565 अरबपतियों के साथ अमरीका पहले, 319 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे और 114 अरबपतियों के साथ जर्मनी तीसरे नंबर पर है।

zafar

zafar

Next Story