×

दुनिया की सबसे वजनी महिला ईमान अब्दुलती का निधन, इलाज के लिए आई थीं भारत

दुनिया की सबसे वजनी महिला के तौर पर पहचानी जाने वाली ईमान अब्दुलती का सोमवार को निधन हो गया। अबु धाबी के बुर्जील अस्पताल के मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ईमान की किडनी फेल होने की वजह से सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर उसने अंतिम सांस ली।

priyankajoshi
Published on: 25 Sep 2017 9:23 AM GMT
दुनिया की सबसे वजनी महिला ईमान अब्दुलती का निधन, इलाज के लिए आई थीं भारत
X

अबु धाबी : दुनिया की सबसे वजनी महिला के तौर पर पहचानी जाने वाली ईमान अब्दुलती का सोमवार को निधन हो गया। अबु धाबी के बुर्जील अस्पताल के मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ईमान की किडनी फेल होने की वजह से सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर उसने अंतिम सांस ली।

ईमान की मौत के बाद अस्पताल ने सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, 'मिस्र की नागरिक ईमान अहमद का दिल से जुड़ी बीमारियों और किडनी फेल होने के बाद निधन हो गया।'

सर्जरी की मदद से घटाया 100 कि.लो. वजन

ईमान इस साल अप्रैल से अबु धाबी में थी और बुर्जील अस्पताल के 20 मेडिकल एक्सपर्ट्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रहीं थीं। इससे पहले जून महीने में ईमान का वजन कम करने के लिए ऑपरेशन हुआ था। जुलाई में डॉक्टर्स ने बताया कि सर्जरी की मदद से ईमान ने 100 किलोग्राम वजन घटाया है। ईमान का वजन 500 किलोग्राम था। इसी 9 सितंबर को ही ईमान ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।

एलिफेंटाइसिस से थीं पीड़ित

वह इसी साल फरवरी में इलाज के लिए भारत आईं थीं। वह 25 साल बाद अपने अलेक्जेंड्रिया स्थित घर से बाहर निकलीं थीं। उन्हें भारत लाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज करवाने के तीन महीने बाद ईमान 4 मई को अबु धाबी गईं थीं। ईमान एलिफेंटाइसिस से पीड़ित थीं। यह एक परजीवी संक्रमण है, जिसमें पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ग्रंथियों में गड़बड़ी के चलते उसके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है और इसी वजह से वह इतनी वजनी थीं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story