×

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी : तो अगले साल छिड़ेगा तीसरा विश्वयुद्ध!

seema
Published on: 17 Nov 2017 9:45 AM GMT
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी : तो अगले साल छिड़ेगा तीसरा विश्वयुद्ध!
X

जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सही साबित हो चुकी हैं और यही कारण है कि लोगों में उनकी भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा उत्सुकुता बनी रहती है। नास्त्रेदमस ने 2018 यानी अगले साल के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। यदि 2018 को लेकर नास्त्रेदमस की की भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं तो निश्चित रूप से अगला साल भयानक रूप से विनाशकारी साबित होने वाला है। नास्त्रेदमस ने 2018 में तीसरा विश्वयुद्ध छिडऩे की भविष्यवाणी की है।

सच साबित हो चुकी हैं कई भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस फ्रांस के रहने वाले थे और एक छोटे से गांव में 1503 में उनका जन्म हुआ था। माना जाता है कि उनके पास ऐसी दिव्य शक्ति थी कि वे आने वाली घटनाओं को जान जाते थे। उन्होंने कविताओं के माध्यम से कई भविष्यवाणियां की हैं जो पूरी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। द्वितीय विश्व युद्ध, परमाणु बम, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला, राजकुमारी डायना की मौत और हिटलर के बारे में उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है।

नास्त्रेदमस के पास थी दिव्य शक्ति

उनकी दिव्य शक्ति के बारे में कई बातें बतायी जाती हैं। कहा जाता है कि एक बार उनके पास एक युवक आया तो उन्होंने उसे झुककर प्रणाम किया। उनके इस व्यवहार से उनके दोस्त हैरान रह गए और इसका कारण पूछा तो नास्त्रेदमस का जवाब था कि यह युवक आगे चलकर पोप बनेगा। यह बात सही साबित हुई और वह युवक आगे चलकर 1558 में पोप चुना गया। नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी जिससे लोग हैरान रह गए थे।

यह भी पढ़ें : STUDY: धरती को कृत्रिम तरीके से ठंडा करने का मतलब प्राकृतिक आपदा को दावत

2018 के लिए कई भयावह भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस ने 2018 के लिए कई भयावह भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस के मुताबिक 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। नास्त्रेदमस ने 2018 में कई प्राकृतिक आपदाएं होने की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की किताब दे प्रोफेसीज काफी चर्चित रही है। अपनी इसी किताब में नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है। उनका कहना था कि वैश्विक व्यवस्था में काफी बड़ा फेरबदल होगा।

दो दिशाओं के बीच छिड़ेगा विश्वयुद्ध

नास्त्रेदमस के मुताबिक तीसरा विश्वयुद्ध केवल दो और दो से ज्यादा देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच का होगा यानी पूरब और पश्चिम के बीच। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच अगले साल युद्ध छिड़ सकता है। दोनों देशों के संबंध हाल के दिनों में काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग के रुख में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ट्रंप की हर चेतावनी का किम की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसे लेकर दिन-प्रतिदिन तनाव बढ़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह तनाव कहीं युद्ध का रूप न ले ले।

विश्वयुद्ध के बाद कुछ लोग ही बचेंगे

नास्त्रेदमस ने कहा था कि इस विश्वयुद्ध में आदमी आदमी को मार रहे होंगे और युद्ध के अंत में कुछ लोग ही शांति का आनंद उठाने के लिए बचेंगे। आसमान से उड़ती हुई आग की गेंदे गिरेंगी और लोग असहाय हो जाएंगे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के लगातार न्यूक्लियर मिसाइल्स परीक्षणों से लगातार यह डर बना ही हुआ है। एशिया सहित दुनिया के कई अन्य देशों में तनावपूर्ण स्थितियां चल रही हैं। ऐसे में यदि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सही साबित हो जाती है तो हैरत नहीं होनी चाहिए।

2017 के बारे में यह थी भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने 2017 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि चीन आर्थिक विषमता दूर करने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकता है। इस कदम के बहुत दूरगामी प्रभाव होंगे। पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से चीन का आॢथक प्रभाव बढ़ा उससे व्याख्या करने वाले नास्त्रेदमस की बात को सही मान रहे हैं।

साल 2017 में लैटिन अमेरिकी देशों में बड़े बदलाव का साल होगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक 2017 में घटते संसाधनों और ग्लोबल वॉॄमग के कारण युद्ध की स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि दुनिया को सबसे ज्यादा खतरा आतंकवाद और जैविक हमलों से होगा।

कुछ भविष्यवाणियां गलत भी निकलीं

वैसे ऐसा नहीं है कि नास्त्रेदमस की सारी भविष्यवाणियां सच ही साबित हुई हैं। उनकी कुछ भविष्यवाणियां ऐसी भी रही हैं जो सही नहीं साबित हो सकीं। जैसे नास्त्रेदमस ने लिखा था कि 21 दिसंबर 2012 को दुनिया का अंत हो जाएगा, लेकिन सब जानते हैं कि ऐसा नहीं हुआ। नास्त्रेदमस ने सूरज पर भूकंप आने की भी बात लिखते हैं जो कि संभव नहीं है। इसलिए बहुत से लोग उनकी भविष्यवाणियों को रोचक ऐलानों के रूप में भी लेते हैं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story