फ्रांस में लाॅकडाउन फिर, 3 हफ्तों के लिए स्कूल बंंद, यात्राओं पर रोक

बढ़ते कोरोना को देखते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने स्कूलों को बंद करने और घरेलू यात्राओं पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

Shreya
Published on: 1 April 2021 4:32 AM GMT
फ्रांस में लाॅकडाउन फिर, 3 हफ्तों के लिए स्कूल बंंद, यात्राओं पर रोक
X

फ्रांस में लाॅकडाउन फिर, 3 हफ्तों के लिए स्कूल बंंद, यात्राओं पर रोक (फोटो- सोशल मीडिया)

पेरिस: देश समेत दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। फ्रांस में कोविड-19 के चलते हुए बुरे हालातों को देखते हुए राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने देशभर में स्कूलें को तीन हफ्तों के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। ये ऐलान उन्होंने कल यानी बुधवार को किया है।

घरेलू यात्राओं पर भी लगाया गया बैन

इसके साथ ही देश में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने एक महीने के लिए घरेलू यात्राओं पर भी बैन लगा दिया है। उन्होंने बुधवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि देश में महामारी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि अब तक फ्रांस केवल जरूरत के हिसाब से आवश्यक जगहों पर ही प्रतिबंध लगाता था, लेकिन अब पूरे देश में इस आदेश को जारी किया गया है।

फ्रांस में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू

राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि देश के स्कूलों को तीन हफ्तों तक बंद रखा जाएगा। पूरे देश के लिए जारी किया गया ये आदेश बताता है कि फ्रांस में कोरोना से स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी है। केवल यही नहीं फ्रांस सरकार ने नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि यहां रात सात बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

वैक्सीनेशन के बीच तेजी से बढ़ती महामारी

गौरतलब है कि पहले कोविड-19 की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आ जाने के बाद जल्द ही दुनिया इस वैश्विक महामारी से जंग जीत जाएगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। वैक्सीनेशन के बीच भी महामारी तेजी से फैल रही है।

भारत में भी स्थिति चिंताजनक

वहीं, भारत में भी स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी है। कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। एक बार फिर से तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इस बीच आज भारत में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत 45 साल से ज्यादा के उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। आपको बता दें कि अब तक भारत में 6.30 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Shreya

Shreya

Next Story