×

France Riot: फ्रांस में दंगे, बढ़ती नस्लीय हिंसा और कट्टरपंथ

France Riot: फ्रांस में ये कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह के नस्लीय दंगों के अलावा आतंकी हमले कई बार हो चुके हैं जिसमें जबर्दस्त नुकसान हुआ है।

Neel Mani Lal
Published on: 29 Jun 2023 8:24 AM GMT
France Riot: फ्रांस में दंगे, बढ़ती नस्लीय हिंसा और कट्टरपंथ
X
France Riot (photo: social media )

France Riot: फ्रांस के एक शहर में एक 17 साल के मुस्लिम लड़के की पुलिस की गोली से मौत के बाद देश भर में पुलिस पर हमले, आगजनी, हिंसा का दौर है। फ्रांस में ये कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह के नस्लीय दंगों के अलावा आतंकी हमले कई बार हो चुके हैं जिसमें जबर्दस्त नुकसान हुआ है।

क्या है आबादी

- फ्रांस की कुल जनसंख्या 6 करोड़ 56 लाख है।धर्म या नस्ल के आधार पर ठोस डेटा खोजना कठिन है, क्योंकि फ्रांसीसी गणराज्य जातीय और धार्मिक संबद्धता को एक निजी मामला मानता है।

-ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के एक अध्ययन के अनुसार फ्रांस में लगभग 50 लाख मुस्लिम मूल के निवासी हैं। माना जाता है कि मुस्लिम आबादी का आधा हिस्सा 24 वर्ष से कम उम्र का है।

- फ्रांस में मुसलमान बड़ी संख्या में देशों से आये हैं, हालांकि अधिकांश उत्तरी अफ्रीका, मुख्य रूप से अल्जीरिया, मोरक्को और ट्यूनीशिया से आए थे।

- फ्रांस में मुस्लिमों की आमद कई सदियों पहले अरबों के हमले के साथ हुई थी। लेकिन सबसे बड़ी संख्या में मुसलमान 1954 - 1962 के दौरान कई देशों में स्वतंत्रता संघर्ष के चलते फ्रांस आए थे।

- फ़्रांस में प्रमुख मुस्लिम आबादी केंद्र पेरिस, मार्सिले और ल्योन और उनके बाहरी उपनगर हैं।

- वर्तमान में यूरोपीय संघ में रहने वाले लगभग 1.5 करोड़ मुसलमानों में से एक तिहाई फ्रांस में हैं।

- फ्रांस में अधिकांश मुसलमान सुन्नी हैं और विदेशी मूल के हैं। शिया, अहमदिया और गैर-सांप्रदायिक मुसलमानों भी मौजूद हैं लेकिन वे अल्पसंख्यक हैं।

नवंबर 2015 के बाद बदले हालात

नवंबर 2015 के पेरिस हमलों के बाद फ्रांस में मुस्लिम समुदाय के प्रति स्थिति में व्यापक बदलाव आया है।

- फ्रांसीसी अधिकारियों ने पहली बार चरमपंथी गतिविधियों और कट्टरपंथ को कारण बताते हुए तीन मस्जिदों को बंद कर दिया।

- 2016 में, फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि 2,500 इस्लामी मस्जिदों में से 120 सलाफिस्ट विचारों का प्रसार किया जा रहा था। 20 मस्जिदों को घृणास्पद भाषण के कारण बंद कर दिया गया।

- 2016 में फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा थाकि सुरक्षा खतरों की सूची में शामिल 20,000 व्यक्तियों में से 15,000 इस्लामी आंदोलनों से संबंधित हैं।

- 2018 में यूरोपीय संघ के आतंकवाद विरोधी समन्वयक गाइल्स डी केर्चोव ने अनुमान लगाया कि फ्रांस में 17,000 कट्टरपंथी मुस्लिम और जिहादी रहते हैं।

- 2018 में फ्रांसीसी खुफिया सेवाओं ने कट्टरपंथी इस्लामवाद से संदिग्ध संबंधों वाले लगभग 11,000 व्यक्तियों की निगरानी की।

- फ़्रांस ने आतंकवादी संबंधित अपराधों के लिए बड़ी संख्या में व्यक्तियों को सज़ा सुनाई है इसके परिणामस्वरूप फ्रांसीसी जेलों में कट्टरपंथ की समस्या पैदा हो गई है।

- फरवरी 2019 में ग्रेनोबल में अधिकारियों ने "कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा" का प्रचार करने के कारण अल-कावथर मस्जिद को छह महीने के लिए बंद कर दिया। अल-कौथर मस्जिद में लगभग 400 नियमित आगंतुक आते थे।

- नवंबर 2019 में राजनीतिक इस्लाम और सामुदायिक विचारों का प्रसार करने के कारण लगभग 15 इलाकों में कैफे, स्कूल और मस्जिदों को बंद कर दिया गया।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story