×

France Riots: फ्रांस में दंगे बेकाबू, हिंसा-आगजनी के बीच 1300 से अधिक गिरफ्तार...राष्ट्रपति मैक्रों का जर्मनी दौरा रद्द

France Riots : फ़्रांस में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को महत्वपूर्ण जर्मनी का दौरा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लूटपाट की घटनाएं अभी भी सामने आ रही है।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 July 2023 3:52 PM GMT (Updated on: 1 July 2023 4:08 PM GMT)
France Riots: फ्रांस में दंगे बेकाबू, हिंसा-आगजनी के बीच 1300 से अधिक गिरफ्तार...राष्ट्रपति मैक्रों का जर्मनी दौरा रद्द
X
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दंगों का दृश्य (Social Media)

France Riots : फ्रांस में 17 वर्षीय नाहेल की पुलिस गोली से मौत के बाद भड़की हिंसा और आगजनी थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच उपद्रवियों पर सरकार भी कड़ा एक्शन ले रहे है। इसी का नतीजा है कि फ़्रांस में अब तक 1311 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार चौथी रात विभिन्न शहरों में दंगे और लूटपाट की घटनाएं देखने को मिल रही है। दरअसल, फ़्रांस की राजधानी पेरिस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने एक अश्वेत नाबालिग को गोली मार दी थी। उसकी मौत के बाद से बवाल की आग धधकती जा रही है।

फ़्रांस में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (France President Emmanuel Macron) को महत्वपूर्ण जर्मनी का दौरा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने देशभर में गिरफ्तारियों के नए आंकड़े जारी किए, जिसमें 13 सौ से ज्यादा लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।

सवाल वही...नाहेल को गोली क्यों मारी?

देश में चौतरफा हिंसा के बीच पुलिस ने दलील दी है कि, नाहेल ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। जबकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उसके पास लाइसेंस नहीं थे। खैर, जो भी रहा लेकिन एक मासूम को गोली का शिकार बनाना कितना सही था? फिलहाल हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। देश में तनाव की स्थित व्याप्त है।

राष्ट्रपति मैक्रों की लोगों से गुजारिश, रद्द हुआ जर्मनी दौरा

फ़्रांस में हिंसा की आग अब पेरिस के अलावे अन्य शहरों में भी फ़ैल चुकी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना महत्वपूर्ण जर्मनी दौरा रद्द करने को मजबूर होना पड़ा। इस बीच, फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय (Minister of the Interior, France) ने देशभर में गिरफ्तारियों के नए आंकड़े जारी किए। राष्ट्रपति मैक्रों ने लोगों से अपील की, कि वे बच्चों को घर में ही रखें। बाहर जाने न दें। युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सड़क पर झड़प हुई है।

2,500 जगह आगजनी

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है देश में करीब 2,500 जगह आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। बड़े पैमाने पर दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। फ्रांस में हिंसा का असर राष्ट्रपति मैक्रों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर पड़ रहा है। जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर (Frank-Walter Steinmeier) के कार्यालय का कहना है कि मैक्रों ने शनिवार को फोन कर राजकीय यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया था बता दें, बीते 23 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की जर्मनी की यात्रा रद्द हुई है।

फ़्रांस में लग सकता है इमरजेंसी
राजधानी पेरिस में एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्चे को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में गोली मार दी गई। उसकी मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद से फ़्रांस हिंसा की आग में झुलस रहा है। गृह मंत्री गेराल्ड डार मैनिन (Home Minister Gerald Darmanin) ने कहा है कि, 'लगातार चौथी रात हिंसा को देखते हुए देश में आपातकाल से इंकार नहीं किया जा सकता।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story