×

12 घंटों में प्रलय: यहां जारी हुआ तबाही की अलर्ट, आसमान से लगातार बरस रही मौत

फ्रांस के नाइस शहर के पहाड़ी इलाकों में बीते 12 घंटों में से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण आई बाढ़ में 9 लोगों की मौत हो गयी।

Shivani
Published on: 4 Oct 2020 5:58 AM GMT
12 घंटों में प्रलय: यहां जारी हुआ तबाही की अलर्ट, आसमान से लगातार बरस रही मौत
X

नई दिल्ली: आसमान से बारिश के जरिये कहर बरपाने का ताजा मामला फ़्रांस से सामने आया है, जहां पिछले 12 घंटों में इतनी ज्यादा बारिश हुईं है, जिसकी तुलना पूरे एक साल में होने वाली बरसात से की जा सकती है। इतनी ज्यादा बारिश होने से बाढ़ आ गयी, सैंकड़ो घर, पुल और सड़के तबाह हो गईं। वहीं कई लोग बाढ़ में लापता हो गए।

फ्रांस में 12 घण्टों से मूसलाधार बारिश

मामला फ्रांस के नाइस शहर के पहाड़ी इलाकों का है। यहां बीते 12 घंटों में से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से 9 लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा सैकड़ो घर बाढ़ में बह गए। सरकार नें इटली के साथ जुड़ने वाले बॉर्डर पर रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पहले तूफान और फिर बारिश व बाढ़़ का कहर बरपा।

weather Update heavy rainfall caused severe flooding in france Italy many people missing

ये भी पढ़ेंः बड़ा हादसा: तेज धमाके में ग्लाइडर के उड़ गए परखच्चे, नौसेना के दो अफसरों की मौत

100 से ज्यादा घर तबाह, 9 लोग लापता

इस बारे में नाइस के मेयर क्रिश्चियन एस्टोर्सी ने बयान जारी करते हुए बताया कि आल्प्स-मेरीटाइम्स क्षेत्र में इतनी बारिश हुई कि 100 से ज्यादा घर बाढ़ डूब गए। दर्जनों लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हे दमकलकर्मियों की मदद से रात में ही बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

weather Update heavy rainfall caused severe flooding in france Italy many people missing

ये भी पढ़ेंः आज बारिश का कहर: वज्रपात के साथ तेजी से गिरेगा पानी, मौसम का अलर्ट जारी

साल भर की बारिश के बराबर गिरा पानी

फ्रांस के मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलागों में 19.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो औसतन साल भर की बारिश के बराबर है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कई इलाकों में डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। आपात दल फंसे हुए लोगों बाहर निकाल रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story