×

फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे में हुए बदलाव से सभी लोग हैरान, राष्ट्रपति मैक्रों की हो रही आलोचना

फ्रांस ने अपने देश के राष्ट्रीय झंडे में बदलाव किया है। अब झंडे में नीले रंग की जगह गहरा नीला (नेवी ब्ल्यू) दिखेगा, जो पूर्व में हुई फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक है। फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव देखकर लोग हैरान हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 Nov 2021 2:21 AM GMT
फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे में हुए बदलाव से सभी लोग हैरान, राष्ट्रपति मैक्रों की हो रही आलोचना
X

फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे में हुए बदलाव से सभी लोग हैरान। (Social Media) 

फ्रांस (France) ने अपने देश के राष्ट्रीय झंडे में बदलाव किया है। अब झंडे में नीले रंग की जगह गहरा नीला (नेवी ब्ल्यू) दिखेगा, जो पूर्व में हुई फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक (symbol of the french revolution) है। फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज (national flag of france) में बदलाव एक साल पहले ही कर दिया था लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

ऐसे में झंडे (national flag of france) में अचानक बदलाव देखकर लोग हैरान हैं। अब राष्ट्रपति मैक्रों (President Emmanuel Macron) की खूब आलोचना हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय (French presidential office) ने बयान जारी कर कहा कि फ्रांस गणराज्य (French Republic) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) ने यह परिवर्तन 1914 में द्वितीय विश्व युद्ध के अपने सैनिकों व फ्री फ्रांस क्रांति में भाग लेने वाले अपने स्वंसेवकों की याद में किया है।

फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक

इससे पहले फ्रांस के नेशनल फ्लैग (national flag of france) का में नीला रंग यूरोपीय यूनियक के झंडे वाले नीले रंग से मेल खाता था। 1976 में राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी'स्टाइंग (President Valery Giscard d'Estaing) ने यह रंग तय किया था। प्रेसिडेंसी की तरफ से कहा गया है कि द प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक (The President of the Republic) ने नेवी ब्लू कलर को तिरंगे झंडे के लिए चुना है। यह झंडा पर एलिसी पैलेस पर लगाया गया है। इस रंग को फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक (symbol of the french revolution) बताया गया है। हालांकि, सरकार के भीतर ही नए रंग को लेकर अलग-अलग राय थी।

तीन साल पहले भी दिखा था बदलाव

भले ही राष्ट्रपति की तरफ से नेशनल फ्लैग (national flag of france) को बदलने की जानकारी अब दी गई हो लेकिन झंडे में यह बदलाव राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान 31 दिसंबर 2018 को भी दिखा था। हालांकि, उस समय इसपर किसी का खास ध्यान नहीं गया। फ्रांस के राष्ट्रपति (President Emmanuel Macron) की तरफ से किया गया यह दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे पहले उन्होंने प्रेसिडेंसी के लोगो में लोरेन क्रॉस (Lorraine cross) को जोड़ा था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story