×

Full Moon Super Moon August 2022: भारत समेत दुनियाभर में दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानें तिथि, समय, अर्थ और खासियत

Last Supermoon Of 2022: आज दुनिया भर में ज्यादातर लोगों का नजर आसमान पर होगा क्योंकि 12 अगस्त यानी आज (शुक्रवार) साल का आखिरी सुपरमून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Aug 2022 7:56 AM GMT
Sturgeon Full Moon
X

Sturgeon Moon (Image: Social Media)

Full Moon Super Moon August 2022: आज दुनिया भर में ज्यादातर लोगों का नजर आसमान पर होगा क्योंकि 12 अगस्त यानी आज (शुक्रवार) साल का आखिरी सुपरमून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस सुपरमून का नाम है : स्टर्जन सुपरमून, जो लगातार चौथा सुपरमून होगा और 2022 का आखिरी सुपरमून होगा। इस सुपरमून का नाम उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी मछली, स्टर्जन के नाम पर रखा गया है। आइए जानते हैं इस सुपरमून का समय और खासियत:

सुपरमून की खासियत

बता दे कि भारत में आखिरी सुपरमून 12 अगस्त को दिखेगा। भारत में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को बिना दूरबीन या उपकरण के सीधे अपनी आंखों से भी देख सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुपरमून तब दिखाई देता है जब चंद्रमा पृथ्वी से 3,60,000 किमी या उससे कम की दूरी पर होता है। इसे पहली बार 1979 में ज्योतिषी रिचर्ड नोल ने सुपरमून नाम दिया था। सुपरमून साल में 3 से 4 बार होता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। सुपरमून का असर समुद्र पर भी दिखेगा। वहीं अगले साल यानी 2023 और उसके बाद 2024 में भी चार सुपरमून दिखाई देंगे। जबकि 2025 में 3 सुपरमून देखे जा सकेंगे। वैसे तो इस नजारे को आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास बेहतर क्‍वॉलिटी की दूरबीन है, तो आप और करीब से देख हो सकते हैं।

सुपरमून का समय

12 अगस्त को स्टर्जन मून के दिन चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा। यही कारण है कि सामान्य दिनों में हम जो चंद्रमा देखते हैं, वह उससे बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। खगोलीय घटनाओं के अनुसार इस दौरान शुक्र और मंगल भी दिखाई दे रहे हैं। इसलिए 12 अगस्त को सुपरमून दिखेगा। स्टर्जन सुपरमून पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। शाम 7 बजकर 41 मिनट के बाद सुपरमून दिखाई दिखेगा। इसे सुबह तक देखा जा सकेगा। सुपरमून रात में लगभग 01:36 बजे के आसपास अपने चरम पर होगा। बुधवार से शुक्रवार तक चंद्रमा पूरी चमक में दिखाई देगा। चांद में बदलाव काफी धीरे होगा जिसकी वजह से फुलमून की ही तरह नजर आएगा। दुनिया के कई हिस्‍सों में इस सुपरमून को गुरुवार से ही देखा जा रहा है। भारत में यह आज दिखाई देगा। इससे पहले जून और जुलाई में भी सुपरमून को देखा गया था। जैसे पिछले दो सुपरमून के नाम 'स्‍ट्रॉबेरी मून' और 'थंडर मून' थे, उसी तरह इस बार 'फुल स्टर्जन मून' (Full Sturgeon Moon) रखा गया है। यह लगातार चौथा सुपरमून होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story