×

PM Modi in G-20 Summit: PM मोदी ने कहा- ओडिशा में चल रही 'बाली यात्रा', इंडोनेशिया से ट्रेड हजारों साल पुराना

PM Modi Attends Indian Community: पीएम मोदी इंडोनेशिया में करीब 45 घंटे रुकेंगे। वो 20 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 10 वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी।

aman
Written By aman
Published on: 15 Nov 2022 10:19 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2022 10:27 AM GMT)

PM Modi Attends Indian Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट (G-20 Summit) में शामिल होने इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली शहर में हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार (15 नवंबर 2022) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। हालांकि, पीएम मोदी की विश्व नेताओं से ये अनौपचारिक मुलाकात थी। इसके बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। जिसके बाद पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने पहुंचे।

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी भारत और इंडोनेशिया के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, भारत और इंडोनेशिया के संबंध कितने पुराने हैं।

Live Updates

  • 15 Nov 2022 9:51 AM GMT

    PM मोदी- इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवंत रखा है

    बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि बाली से हमारा हजारों साल पुराना रिश्ता है। इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवंत रखा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story