×

गांधी जयन्ती150: विश्व अहिंसा दिवस पर UN के साथ दुनिया कर रही बापू को याद

2 अक्टूबर यानी आज का दिन, पूरा देश गांधी और शास्त्री जयन्ती मना रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, बड़ी खबर आ रही है कि अब संयुक्त राष्ट्र ने भी महात्मा गांधी को याद कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Harsh Pandey
Published on: 1 July 2023 4:55 AM
गांधी जयन्ती150: विश्व अहिंसा दिवस पर UN के साथ दुनिया कर रही बापू को याद
X

नई दिल्ली: 2 अक्टूबर यानी आज का दिन, पूरा देश गांधी और शास्त्री जयन्ती मना रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, बड़ी खबर आ रही है कि अब संयुक्त राष्ट्र ने भी महात्मा गांधी को याद कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दुनिया बापू को याद कर रही है, और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी इस मौके पर ट्वीट किया और लिखा कि महात्मा गांधी ने एक ऐसे अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की, जिसने इतिहास बदल दिया. संयुक्त राष्ट्र में हम महात्मा गांधी के आदर्शों को ही आगे बढ़ा रहे हैं।

किया गया ट्वीट...

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ट्वीट के माध्यम से कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थिति का सामना अहिंसा से करने की प्रेरणा दे सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस दौरान एक तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें बंदूक की प्रतिमा बनी हुई है लेकिन बंदूक की नली बंद है, जो हिंसा नहीं बल्कि अहिंसा का संदेश देती है। खास बात यह है कि इसको स्वीडिश कलाकार कार्ल फ्रेडरिक ने डिजाइन किया है।

भारत ने दिया गांधी सोलर पैनल...

गौरतलब है कि बीते दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘#गांधी150’ के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में ‘गांधी सोलर पैनल’ की शुरुआत की थी, इस पैनल को भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में इन्स्टॉल किया गया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र परिसर की छत पर लगाया गया है।

दुनिया में हो रहा कार्यक्रम...

बताते चलें कि गांधी जयन्ती ना सिर्फ संयुक्त राष्ट्र बल्कि दुनिया के हर देश में मनाया जा रहा है। साथ ही बता दें कि हर देश में भारत के प्रतिनिधि इन कार्यक्रमों की अगुवाई कर रहे हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!