×

Global Military: दुनिया भर में सेना पर खर्च हुई 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की राशि, पहली बार पार हुआ यह आंकड़ा

Global Military Money Spend: वर्ष 2021 में दुनियाभर के देशों ने अपनी सेनाओं पर कुल 2,113 बिलियन डॉलर की राशि खर्च की, जो कि एक साल पहले 2020 की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 25 April 2022 7:04 AM GMT
$ 2 trillion was spent on the military
X

दुनियाभर में सेना पर खर्च हुई 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक (photo: social media ) 

Global Military Money Spend: वैश्विक सैन्य (Global Military) व्यय पहली बार प्रति वर्ष 2 ट्रिलियन डॉलर ($ 2 trillion) से अधिक के आंकड़े को पार कर गया है। इसका सबसे सटीक कारण है वर्तमान में जारी संघर्ष की स्थिति, जैसे रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine war) के बीच जारी तनाव और युद्ध के चलते दोनों देश अपनी सेना को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिक खर्च कर रहे हैं।

वैश्विक रूप से सेना पर खर्च की राशि के आंकलन हेतु स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट की मानें तो वर्ष 2021 में दुनियाभर के देशों ने अपनी सेनाओं पर कुल 2,113 बिलियन डॉलर की राशि खर्च की, जो कि एक साल पहले 2020 की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक है।

इसी के साथ SIPRI के आंकड़ों की मानें तो 2011 और 2014 के बीच वैश्विक सैन्य खर्च में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन इसके बाद लगातार 7 वर्षों से सैन्य व्यय में वृद्धि देखी गई है।

एक बेहद ही व्यापक संख्या

इन आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2015 के बाद से वैश्विक सैन्य व्यय में जो वृद्धि देखी गई है, वह अमूमन यूरोप में बढ़ाए गए सैन्य खर्चे से बढ़ी है। इन आंकड़ों के अनुरूप वर्ष 2021 की बात करें तो यूरोपीय सैन्य खर्च कुल वैश्विक सैन्य खर्च का 20 प्रतिशत है, जो कि अपने आप में एक बेहद ही व्यापक संख्या है। इस आंकड़े के तहत वैश्विक सैन्य खर्च का 1/5वाँ हिस्सा सिर्फ यूरोप खर्च कर रहा है।

वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध सहित अन्य तमाम संघर्षों के चलते यूरोपीय देशों और अमेरिका ने अपना सैन्य व्यय पूर्व की तुलना में बढ़ाया है। रूस और यूक्रेन ने भी जारी युद्ध के चलते अधिकतम व्यय सैन्य क्षमता को बेहतर करने में किया है।

SIPRI द्वारा इस दिशा में प्रदर्शित आंकड़ों की मानें तो वैश्विक रूप से अमेरिका अबतक का सबसे अधिक सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story