×

Worlds Tallest Woman: दुनिया की सबसे लंबी लड़की खली से भी बड़ी, ऐसी हाइट देख डरते हैं लोग

Worlds Tallest Woman: आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताते हैं जिसकी लंबाई द ग्रेट खली मतलब भारतीय पहलवान दलीप सिंह राणा से भी ज्यादा है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Sep 2022 5:23 AM GMT
Worlds tallest girl named Rumesa Gelgi
X

दुनिया की सबसे लंबी लड़की का नाम रुमेसा गेलगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Worlds Tallest Woman: लोगों की लंबा होना बहुत अच्छा लगता है। कई लोग तो अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत तरह की एक्सरसाइज करते हैं जबकि कुछ लोग तो लंबाई बढ़ाने के लिए दवाई तक करवाते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग जो लंबे होते हैं उनका भी मजाक बनाया जाता है। लम्बू-लम्बू, खम्बा जैसे कई नामों की उपाधि लंबे लोगों को दी जाती है। यहां आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताते हैं जिसकी लंबाई द ग्रेट खली मतलब भारतीय पहलवान दलीप सिंह राणा से भी ज्यादा है।

जीं हां इस सबसे लंबी लड़की का लोगों ने बहुत बार मजाक भी उड़ाया, लेकिन अपनी इसी हाइट की वजह से इस लड़की का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दरअसल इस सबसे लंबी लड़की को एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। जिसकी वजह से इस लड़की की लंबाई एक पैरामीटर से भी बहुत ज्यादा है। आइए बताते हैं दुनिया की इस सबसे लंबी लड़की के बारे में।

द ग्रेट खली से भी लंबी इस लड़की का नाम रूमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) है। सिर्फ 25 साल की उम्र में इस लड़की का नाम गिनीज बुक में लिख गया। तुर्की की रहने वाली दुनिया की सबसे लंबी लड़की रूमेसा गेलगी की लंबाई लंबाई 7 फीट 7 इंच है। वहीं द ग्रेट खली की लंबाई 7 फीट 1 इंच है।

हैरानी की बात तो ये है कि इस सबसे लंबी लड़की रुमेसा के नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिसमें सबसे लंबी जीवित किशोरी (Tallest living teenager), सबसे लंबी उंगुली जो 4.4 इंच की जीवित महिला की उंगुली, सबसे लंबा हाथ पंजा जोकि दाहिना हाथ 9.81 इंच लंबा और बायां हाथ का 9.55 इंच लंबा है और सबसे लंबी पीठ वाली जीवित महिला, जिसकी 23.58 इंच की लंबी पीठ। ये सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

रुमेसा व्हीलचेयर से चलती है और खाना धीरे खाती है

दुनिया की सबसे लंबी लड़की रुमेसा चलने के लिए व्हीलचेयर या चलने वाली छड़ी का इस्तेमाल करती है। अपनी लंबाई की वजह से रूमेसा ज्यादा तेज चल नहीं पाती है। रूमेसा को खाना भी धीरे-धीरे खाना पड़ता है नहीं तो गले में खाना फंस जाता है। लंबाई की वजह से रूमेसा को सांस लेने में और खड़े रहने में भी बहुत दिक्कत होती है।

एक इंटरव्यू में रुमेसा गेलगी ने अपनी लंबाई के बारे में बताया, "लंबी हाइट होने की वजह से लोगों ने मेरा काफी मजाक उड़ाया गया, लेकिन मेरे ऊपर जो कॉमेंट किए जाते थे, उन्हीं ने मुझे अंदर से स्ट्रांग बना दिया है। रूमेसा बताती हैं कि वह अब किसी भी नेगेटिव कॉमेंट से समझौता कर सकती है।

आगे बताती है कि उन्होंने लोगों को बहुत बार अवेयर करते हुए बताया कि अगर किसी को कोई डिसऑर्डर है और वह अन्य लोगों से अलग है तो उसे डरने की कोई बात नहीं है। उसी तरह मैं भी बचपन से ही दूसरों से अलग थी। मेरी लंबाई नॉर्मल लोगों से काफी ज्यादा थी। पर अब मुझे खुशी है कि मैंने इतनी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।"

रूमेसा जेनेटिक डिसऑर्डर वीवर सिंड्रोम से पीड़ित
(Genetic disorder called Weaver syndrome)

रूमेसा जिस जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है उसे वीवर सिंड्रोम कहते हैं। जोकि एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है। इस सिंड्रोम में हड्डियों की लंबाई सामान्य से काफी तेजी से बढ़ जाती है। वीवर सिंड्रोम वाले लोग आमतौर पर सामान्य लोगों से बहुत लंबे होते हैं और उनके चेहरे के मसल्स भी काफी अधिक बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से उनका शरीर सामान्य लोगों से कुछ अलग सा दिखता है। जैसे कि चौड़ी आंखें, लंबी नाक, चौड़ा माथा, लंबे हाथ-पंचे और भी बहुत कुछ।

इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की कई मामलों में सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो सकती है। लेकिन इस सिंड्रोम का कोई इलाज नहीं है, पर इस सिंड्रोम से ग्रसित लोग स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story