×

फ्रांस: लिले शहर में बंदूकधारी ने गोलियां बरसाईं, 3 घायल, आतंकी हमले की आशंका

aman
By aman
Published on: 25 March 2017 1:21 AM GMT
फ्रांस: लिले शहर में बंदूकधारी ने गोलियां बरसाईं, 3 घायल, आतंकी हमले की आशंका
X

लिले: फ्रांस के लिले शहर में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा मेट्रो स्टेशन स्टॉप के पास खड़े लोगों पर गोलियां चलाने की सूचना सामने आ रही है। आशंका जताई जा रहा है कि ये हमला आतंकियों ने किया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एंटी टेररिज्म पुलिस पहुंच गई। इस हमले में कम से कम 3 लोगों के घायल हुए हैं। हमलावर के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें ...फ्रांस: चर्च में घुसे हमलावरों को पुलिस ने किया ढेर, एक बंधक की भी मौत

बता दें, कि फ्रांस का लिले शहर बेल्जियम की सीमा से सटा है। यहीं गोलीबारी कि घटना हुई है। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, इस घटना में एक 14 साल के लड़के को पैर में, जबकि दूसरे आदमी के गर्दन में गोली लगी है। वहीं एक अन्य व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। हमला के बारे में अभी इतनी ही खबर सामने आई है।

ये भी पढ़ें ...ओलांद ने कहा- फ्रांस की आत्‍मा पर हमला, IS ने ली जिम्‍मेदारी

हमले की खबर मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर फ्रांस की एंटी टेररिज्म पुलिस पहुंच गई। फ्रांस में इससे पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं। इस कारण पुलिस इस घटना के बाद सतर्क है। दूसरी ओर, बंदूकधारी हमलावर की तलाश जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें ...VIDEO: फ्रांस में बड़ा आतंकी हमला, नीस में टैरर ट्रक ने 85 को कुचला

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story