×

हाफिज की गीदड़ भभकी, बोला- भारतीय मीडिया को हम दिखाएंगे 'सर्जिकल स्ट्राइक'

aman
By aman
Published on: 30 Sep 2016 3:56 PM GMT
हाफिज की गीदड़ भभकी, बोला- भारतीय मीडिया को हम दिखाएंगे सर्जिकल स्ट्राइक
X

लाहौर: जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने शुक्रवार को भारतीय सेना के हमले में मारे गए आतंकियों और पाकिस्‍तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। हाफिज ने लाहौर में नमाज अदा करने के बाद कहा, भारत से बदला लिया जाएगा। हाफिज सईद ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारतीय मीडिया को भी निशाने पर लिया।

हाफिज ने 'ज़ी न्यूज' को खुली धमकी दी। हाफिज सईद ने कहा, 'ज़ी वालों हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।' हाफिज ने कहा, अब पता चलेगा कि पाकिस्तान के फौजी किस तरह इंतकाम लेते हैं।

ये भी पढ़ें ...राहुल ने की मोदी की तारीफ, कहा- पहली बार लिया PM वाला एक्शन, मैं हूं आपके साथ

भारतीय मीडिया भी देखेगा 'सर्जिकल स्‍ट्राइक'

भारतीय मीडिया को लेकर हाफिज ने कहा, 'भारतीय मीडिया भी देखेगा कि पाकिस्‍तानी जवान कैसे सर्जिकल स्‍ट्राइक करते हैं। अमेरिका भी मदद नहीं कर पाएगा। भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की बात कबूली है। इसका जवाब आपको जल्‍दी मिलेगा। आजाद कश्‍मीर में कोई सर्जिकल स्‍ट्राइक नहीं हुआ। यह सब अजीत डोवाल का किया हुआ नाटक है।'

असली तस्वीर हम दिखाएंगे

ज़ी न्यूज को धमकाते हुए हाफिज ने कहा, 'इंशाअल्लाह, हम ज़ी न्यूज को बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है। ज़ी न्यूज के एंकर्स अपने स्टूडियो से दुनिया के सामने गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। असली सच्चाई क्या है, उन्हें जल्द पता चल जाएगा।'

ये भी पढ़ें ...जानिए कौन है पाक कब्जे में बंद भारतीय सैनिक, सदमे से हुई नानी की मौत

पाक सुरक्षा बलों को मिले आजादी

सभा को संबोधित करते हुए हाफिज ने कहा, 'राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर मैं राजनेताओं, धार्मिक संगठनों से एकजुट होने की अपील करता हूं। कश्‍मीर को आजाद कराने के लिए पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों को आजादी दी जानी चाहिए। जो लोग हमारा पानी रोकने की धमकी दे रहे हैं वे सुन लें। कश्‍मीर अपने बांधों के साथ आजाद होगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story