×

हैलोवीन पार्टी बनी मौत का बुलावा, हुई गोलाबारी में सच में भूत बन गए लोग

भीड़ पर गोलाबारी का और मामला सामने आया है। ये मामला अमेरिका का है। कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे थे। जिसमें गोलाबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोगों घायल हो गए।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Nov 2019 6:13 PM GMT
हैलोवीन पार्टी बनी मौत का बुलावा, हुई गोलाबारी में सच में भूत बन गए लोग
X
हैलोवीन पार्टी बनी मौत का बुलावा, हुई गोलाबारी में सच में भूत बन गए लोग

नई दिल्ली : भीड़ पर गोलाबारी का और मामला सामने आया है। ये मामला अमेरिका का है। कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे थे। जिसमें गोलाबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोगों घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हमला उत्तरी कैलिफोर्निया में सेन फ्रांसिस्को बे-एरिया में एक किराये के घर में चल रही हैलोवीन पार्टी के दौरान हुआ। इस पार्टी में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

यह भी देखें... इमरान का शासन खत्म: मौलाना ने दिया 2 दिन का समय, इस्लाम का दिया हवाला

स्थानीय पुलिस प्रमुख डेविड कुक ने बताया कि फोन पर मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 4 लोगों के शव बरामद हुए। हालांकि हमला करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। केजीओ-टीवी की तरफ से जारी की गई वीडियो में घटनास्थल से कई दर्जन घायलों को ले जाती कई एंबुलेंस दिख रही हैं।

यह भी देखें... तमंचे पर डिस्को: युवक के डांस का वायरल हुआ वीडियो, जाना पड़ गया जेल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story