World Worst Incidents: हाथरस ही नहीं दुनिया में कई बार हुई है भगदड़ की घटनाएं, गई है सैकड़ों लोगों की जान

World Worst Incidents : दुनिया भर में अब तक तमाम हादसे हो चुके हैं जिन्होंने लोगों के रोंगटे खड़ेकर दिए हैं। हाथरस भी फिलहाल एक घटना की वजह से चर्चा में है। चलिए हम आपको दुनिया भर में हुए हादसों के बारे मेंबताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 July 2024 4:43 AM GMT
World Worst Stampede Incidents
X

World Worst Stampede Incidents (Photos - Social Media)

World Worst Stampede Incidents : हाथरस में जो हादसा हुआ है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां पर नारायण साकार बाबा के सत्संग में मची भगदड़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना ज्यादा भयानक था। हालांकि इस तरह का मामला पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई देशों में ऐसी घटनाएं हुई हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही घटनाओं के बारे में बताते हैं।

ब्रिटेन (Britain)

1989 में ब्रिटेन में ऐसा ही हादसा देखने को मिला था। यहां पर शेफील्ड के हिल्सबोरो स्टेडियम में एक मैच के दौरान प्रशंसकों की भीड़ आगे बढ़ गई थी जिसके कारण भगदड़ मच गई थी। इसमें 96 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हो गएथे।

World Worst Stampede Incidents


मक्का (Makka)

1990 में मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मची थी। इस 1426 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई थी।

सऊदी अरब (Saudi Arab)

1994 में हज के दौरान एडमिशन हादसा हुआ था जिसने ब्रिज के पास भगदड़ मची थी और 200 लोगों की मौत हो गई थी। इस तीर्थ यात्रा के दौरान शैतान के प्रतीक पत्थरों के ढेर पर पत्थर फेंकते हैं इसके अलावा 2004 में भी जमारत ब्रिज के पास हज की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसे 251 तीर्थ यात्री अपनी जान गवा बैठे थे।

World Worst Stampede Incidents


इंडोनेशिया (Indonesia)

ऐसा हादसा इंडोनेशिया में भी साल 2022 में देखने को मिला था जब एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान 125 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

अफ्रीका (Africa)

साल 2001 में अफ्रीका के अकरा के फुटबॉल स्टेडियम में पुलिस द्वारा दंगाई प्रशंसकों पर आंसू गैस छोड़ी गई थी। इस भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

World Worst Stampede Incidents


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story