×

Heat Wave In Europe: यूरोप में एक और प्रचंड हीट वेव, फ्रांस में आग से जंगल तबाह

Heat Wave In Europe: यूरोप महाद्वीप में अब एक और प्रचंड हीट वेव (Heat Wave) बन रही है और लोगों को सावधान करने के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 11 Aug 2022 5:46 PM GMT
forest destroyed by fire in France
X

forest destroyed by fire in France। (Social Media)

Heat Wave In Europe: यूरोप महाद्वीप (Europe continent) में अब एक और प्रचंड हीट वेव (Heat Wave) बन रही है और लोगों को सावधान करने के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। आशंका है कि गर्मी के नए रिकॉर्ड बन जाएंगे। यूरोप में चरम तापमान की ऐतिहासिक लहर को बमुश्किल तीन सप्ताह बीते हैं। सूखे के कारण कृषि उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों का नुकसान हो रहा है, फसलें बर्बाद हो गई हैं, नदियां सूखी पड़ी हैं और सैकड़ों वर्ग किलोमीटर जंगल खाक हो चुके हैं।

फ्रांस और इंग्लैंड के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से 10 से 15 सेल्सियस अधिक तापमान देखने की संभावना है। ब्रिटेन के मौसम कार्यालय द्वारा गर्मी का दूसरा उच्चतम स्तर इंग्लैंड के दक्षिणी हिस्सों में जारी किया गया है। जुलाई के मध्य में, मौसम कार्यालय ने "अत्यधिक" गर्मी के लिए अपनी पहली रेड अलर्ट जारी की थी।

फ्रांस का बुरा हाल

भयंकर सूखे के कारण जंगलों की आग (Fire In France) फिर फैल गई है। फ्रांस सरकार (France Government) ने घोषणा की है कि जंगलों की आग बुझाने के लिए ग्रीस और स्वीडन से अग्निशमन विमान फ्रांस पहुंचेंगे। जर्मनी, पोलैंड, ऑस्ट्रिया और रोमानिया सहित अन्य यूरोपीय संघ की सरकारें भी फ्रांस को मदद करने के लिए संसाधन जुटा रही हैं। दक्षिण पश्चिम फ्रांस में गिरोंडे क्षेत्र में आग काफी व्यापक है। इस साल आधे से ज्यादा आग गिरोंडे में लगी है। गिरोंडे की आग ने 6,800 हेक्टेयर से अधिक जंगल को जला दिया है। यहां से अब तक 10,000 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। पूरे फ्रांस में जून से अब तक 42 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं।

गर्मी के कारण इटली के कुछ हिस्सों में 80 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है।फार्मिंग एसोसिएशन ने इटली के वार्षिक कृषि उत्पादन के 10 फीसदी के बराबर यानी 6.2 बिलियन डॉलर से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया है। भूमध्यसागर में अन्यत्र, स्पेन की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी एईएमईटी ने पूरे स्पेन में उच्च तापमान की चेतावनी दी है क्योंकि यहां हीटवेव का प्रकोप जारी है। देश के अधिकांश हिस्से में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की उम्मीद है।

टेम्स नदी का हाल

इंग्लैंड में आमतौर पर हरी घास से भरे रहने वाले पार्क पीले पड़ गए हैं। यहां तक कि शक्तिशाली टेम्स नदी के स्रोत के रूप में जाना जाने वाला स्थान भी दशकों में पहली बार सूख गया है। 1935 के बाद से पिछले महीने इंग्लैंड में लगभग 90 वर्षों में सबसे शुष्क जुलाई दर्ज किया गया था। ब्रिटिश सरकार की पर्यावरण एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर सूखे की स्थिति बनी रही तो इंग्लैंड के कई हिस्से सूखे में चले जाएंगे। कम वर्षा और लगातार गर्मी की लहरों के कॉम्बिनेशन ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कुछ पहले से ही अपनी फसल की पैदावार में गिरावट देख रहे हैं।

सूखे की स्थिति पशुपालकों को भी प्रभावित कर रही है। जिन खेतों में मवेशी चरते हैं, वहां की घास सूख चुकी है। अमेरिका की तरह, कई ब्रिटिश और यूरोपीय किसान पहले से ही अपने शीतकालीन फ़ीड का उपयोग कर रहे हैं, जो बाद में सर्दियों के समय समस्या पैदा कर सकता है।

अधिकांश यूरोपीय महाद्वीप समान परिस्थितियों में संघर्ष कर रहा है। यूरोपीय सूखा वेधशाला के अनुसार, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की संयुक्त भूमि का 60 फीसदी से अधिक अब सूखे की चेतावनी या अलर्ट के अधीन है। यूरोपीय आयोग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि यूरोप 500 वर्षों में अपने सबसे भीषण सूखे से जूझ रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story