×

ट्रंप ने हिलेरी को बताया दुष्ट, क्लिंटन बोलीं- डोनाल्ड हैं बेलगाम

Rishi
Published on: 9 May 2016 7:37 AM
ट्रंप ने हिलेरी को बताया दुष्ट, क्लिंटन बोलीं- डोनाल्ड हैं बेलगाम
X

वॉशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है। ट्रंप ने अपमानजनक बयान देते हुए हिलेरी को दुष्ट महिला करार दिया है। वहीं, हिलेरी ने उन्हें बेलगाम बताया है।

ट्रंप का विवादित बयान

-ऑरेगॉन में ट्रंप ने हिलेरी को दुष्ट महिला बताया।

-बिल क्लिंटन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को उठाया।

- ट्रंप ने कहा कि हिलेरी ने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की।

-अपने प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज की पत्नी पर भी की थी टिप्पणी

हिलेरी ने दिया जवाब

-हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को बेलगाम कहा।

-रिपब्लिकन दावेदार की नीतियों को चिंताजनक बताया।

-नाटो से अलग होने के ट्रंप के बयान पर विरोध भी जताया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!