×

हिलेरी को पाक के एटम बम जेहादियों के हाथ पड़ने की आशंका, रूस ने भी चिंता जताई

By
Published on: 30 Sep 2016 6:59 PM GMT
हिलेरी को पाक के एटम बम जेहादियों के हाथ पड़ने की आशंका, रूस ने भी चिंता जताई
X

hilery

वॉशिंगटन/मास्कोः सर्जिकल ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बड़ी आशंका जताई है। हिलेरी को डर है कि पाक में आतंकियों के हाथ परमाणु हथियार आ सकते हैं। जिनसे वे आत्मघाती हमला कर सकते हैं। इस बीच, रूस ने भी हालात पर चिंता जाहिर करते हुए पाक को आतंकियों पर कार्रवाई की नसीहत दी है।

हिलेरी ने क्या कहा?

-न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक हिलेरी ने वर्जीनिया में चंदा देने वालों के साथ बैठक में अपना डर जाहिर किया। --अखबार के मुताबिक हिलेरी ने कहा कि अगर आतंकियों के हाथ पाक के परमाणु हथियार आ गए, तो ये पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगी।

-उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कभी भी तख्तापलट हो सकता है और जेहादी गुट सत्ता पर काबिज हो सकते हैं।

-हिलेरी ने रूस और चीन के अलावा भारत और पाक के बीच परमाणु हथियार बनाने का मुकाबला शुरू होने की भी आशंका जताई है।

आगे की स्‍लाइड्स में देखें क्‍या कह रहा है रूस...

रूस ने क्या कहा?

-पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास कर रहे रूस ने भी शुक्रवार को पाकिस्तान को नसीहत दी।

-रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, "हम ऐसी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी अपनी जमीन पर आतंकी गुटों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।"

-बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास हालात को देखते हुए रूस बेहद चिंतित है।

-रूस ने कहा है कि दोनों देशों के बीच विवादों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से हल करना चाहिए।

सर्जिकल ऑपरेशन के बाद इन देशों ने दिया मोदी का साथ

उरी हमले का बदला पाक की सीमा में घुसकर भारत ने लिया ।

भारत की इस कार्रवाई का समर्थन संयुक्‍त राष्‍ट्र के सभी देशों किया।

चीन से लेकर अमेरिका तक ने पाक को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दे डाली।

भारत की विभिन्‍न पॉलिटिकल पार्टीज ने भी पीएम मोदी की पीठ थपथपाई

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर ने क्‍या कहा

-यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आर्मी के इस सर्जिकल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर की है।

-उन्होंने कहा,” पूरा देश फौज के साथ खड़ा है। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है।

-पाकिस्तान को इस तरह का करारा जवाब देना जरूरी था। हमारी फौज हमेशा से सक्षम रही है और रहेगी।

-मैं कहूंगा कि पार्टी ने नहीं, देश की आर्मी ने पाक को माकूल जवाब दिया है।’

केजरीवाल ने भी दिया साथ

-दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवा ने सेना के इस ऑपरेशन पर खुशी जाहिर की है

-उन्‍होंने इस कार्रवाई को अच्‍छा कदम बताया है

-सूचना प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने सर्जिकल ऑपरेशन पर कहा,”पाक ने अपना वादा नहीं निभाया। हमने बात की सभी -कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता रहा। पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। आर्मी ने पाक को करारा जवाब दिया है। ”

यह भी पढ़ें... राहुल ने की मोदी की तारीफ, कहा- पहली बार लिया PM वाला एक्शन, मैं हूं आपके साथ

आगे की स्‍लाइड में देखें सर्जिकल ऑपरेशन के बाद बौखलाया हाफिज सईद भारत को क्‍या दी धमकी...

हाफिज ने पाक सैनिकों और आतंकियों को दी श्रद्धांजलि

-जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद ने शुक्रवार को भारतीय सेना के हमले में मारे -गए आतंकियों और पाकिस्‍तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

-हाफिज ने लाहौर में नमाज अदा करने के बाद कहा, भारत से बदला लिया जाएगा।

-हाफिज सईद ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारतीय मीडिया को भी निशाने पर लिया।

पाकिस्तान के फौजी इंतकाम लेंगे

-हाफिज ने खुली धमकी दी उसने कहा, ''हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।''

-हाफिज ने कहा, अब पता चलेगा कि पाकिस्तान के फौजी किस तरह इंतकाम लेते हैं।

यह भी पढ़ें... हाफिज की गीदड़ भभकी, बोला- भारतीय मीडिया को हम दिखाएंगे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

भारतीय मीडिया भी देखेगा ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’

-भारतीय मीडिया को लेकर हाफिज ने कहा, ‘भारतीय मीडिया भी देखेगा कि पाकिस्‍तानी जवान कैसे सर्जिकल स्‍ट्राइक करते हैं।

-अमेरिका भी मदद नहीं कर पाएगा। भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की बात कबूली है। इसका जवाब आपको जल्‍दी मिलेगा।

-आजाद कश्‍मीर में कोई सर्जिकल स्‍ट्राइक नहीं हुआ। यह सब अजीत डोवाल का किया हुआ नाटक है।’

आगे की स्‍लाइड पढ़ें लादेन की तरह हो सकता हाफिज का अंजाम...

लादेन की तरह हो सकता है हाफिज का अंत

-अमेरिका ने 9/11 का बदला पाक सीमा में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारकर लिया गया था।

-भारतीय सेना ने भी पाक की सीमा में घुसकर 7 ठिकानों समेत 40 आतंकियों को मार गिराया।

-इसके बाद से हाफिज बौखला गया है उसने भारत को धमकी भी दी है।

-हाफिज की यह बौखलाहट उसे मौत के करीब ला रही है उसका अंजाम भी लादेन जैसा हो सकता है।

-उरी हमले में शहीद अशोक सिंह की पत्नी संगीता देवी ने भी शुक्रवार को कहा था कि भारत को अमेरिका की तरह पाक सीमा में घुसकर हाफिज सईद को मार डालना चाहिए।

-अगर हफिज सईद इसी तरह भारत के खिलाफ आग उगलता रहा तो मजबूरन पाक में घुसकर उसका अंत भी किया जा सकता है।

आगे की स्‍लाइड्स में पढ़े भारतीय जवानों ने पाक को कैसे दिया था उरी का जवाब...

भारतीय जवानों ने कैसे दिया इस ऑपरेशन को अंजाम

हेलीकॉप्‍टकर से पाक सीमा में भारतीय जवान उतरे थे।

-भारतीय जवानों ने पाक सीमा में करीब 2 किमी अंदर जाकर इस हमले को अंजाम दिया है।

-जवानों ने पाक आतंकियों के 7 ठिकानों को तबाह कर दिया गया है इसमें 35 आतंकियों को मारा गया है।

यह भी पढ़ें… UN में बोलीं सुषमा- पाक से की दोस्ती की कोशिश, बदले में मिला पठानकोट और उरी

-5 जगहों पर सेना ने एक साथ हमला बोला।

-बुधवार की रात 12:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक यह ऑपरेशन चला।

-आॅपरेशन को अंजाम देने के बाद सेना वापस भारत लौट आई है।

-इस आॅपरेशन में भारतीय जवान बिल्‍कुल सुरक्षित हैं।

-240 मिनट तक सर्जिकल स्ट्राइक चला।

-100 कमांडो ने 7 ठिकानों पर हमला बोला, 35 आतंकी ढेर।

यह भी पढ़ें… मोदी ने पूरा किया वादा, घर में घुसकर लिया उरी अटैक का बदला, बौखला गया PAK

Next Story