×

Hiroshima Divas: चंद सेकेंड में मारे गए थे हजारों, जानें क्यों हुआ था हिरोशिमा पर हमला

Hiroshima Divas: आज ही के दिन को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का सबसे पहला एटॉमिक बम 'लिट्ल बॉय' गिराया था।

Shreya
Published on: 6 Aug 2021 8:40 AM GMT
Hiroshima Divas: चंद सेकेंड में मारे गए थे हजारों, जानें क्यों हुआ था हिरोशिमा पर हमला
X

हिरोशिमा दिवस (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक) 

Hiroshima Divas: हिरोशिमा दिवस इतिहास के पन्ने का वो दिन जिसे पूरी दुनिया कभी नहीं भूला सकती। आज ही के दिन (6 अगस्त 1945) को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का सबसे पहला एटॉमिक बम 'लिट्ल बॉय' गिराया था। जिससे चंद सेकेंड में ही वहां पर हजारों लोग मौत की नींद सो गए थे। ऐसा दावा किया जाता है कि इस हमले से हिरोशिमा में करीब 60 हजार लोग मारे गए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि क्यों हुआ था हिरोशिमा पर हमला। इस हमले के पीछे कारण क्या था?

दरअसल, इन सबकी शुरुआत हिटलर के उस सपने से हुई, जहां पूरे विश्व में वो ताकतवर बनना चाहता था। हिटलर ने सबसे ताकतवर बनने की चाह में पोलैंड पर आक्रमण कर द्वितीय विश्व युद्ध का आगाज कर दिया। हिटलर द्वारा वर्ल्ड वॉर का आगाज करने के बाद जापान भी अपने सपने को पूरा करने में लग गया और वो भी विश्व युद्ध में शामिल हो गया। जापान के शामिल होने से हिटलर ने 1941 को रूस पर आक्रमण कर उसे चुनौती दे दी।

हमले के बाद का मंजर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जापान ने अमेरिका पर किया हमला

उसके बाद जापान ने 1941 में अमेरिका के नौसैनिक अड्डे 'पर्ल हार्बर' पर बमबारी कर अमेरिका को छेड़ दिया। और ये हमला अमेरिका के लिए चुनौती बन गया। वहीं जापान औऱ जर्मनी की किस्मत ने भी इनका ज्यादा दिन साथ नहीं दिया और 1942 में जापानी सेना की हवाई के पास और 1943 में स्टालिनग्राद में जर्मन सेना की हार के बाद इनकी किस्मत पलट गई। जर्मनी ने हिटलर की आत्महत्या के बाद मई में आत्मसमर्पण कर दिया। हिटलर के आत्मसमर्पण ने यूरोप में तो विश्वयुद्ध खत्म कर दिया लेकिन एशिया में यह जारी रहा।

वहीं दूसरी ओर अमेरिका भी जापान द्वारा किए गए हमले को भूला नहीं था बल्कि वो तो जापान पर बम गिराने की तैयारी में जुट गया। दो हफ्तों के अंदर ही दो बमों 'लिटल बॉय' और 'फैट मैन' तैयार कर लिया गया था। और बमों के परीक्षण के लिए जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी को चूना गया। अपने करीब 80 हजार सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका ने 6 अगस्त और 9 अगस्त 1945 में जापान के हिरोशमा और नागासाकी पर हमला कर दिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story