×

बिपाशा के HUBBY को एक्टर ली चार्ल्स ने कह दी ये बात, करण ने भी दिया उसका जवाब

suman
Published on: 7 Sep 2017 10:03 AM GMT
बिपाशा के HUBBY  को एक्टर ली चार्ल्स ने कह दी ये बात, करण ने भी दिया उसका जवाब
X

मुंबईः हॉलीवुड के एक्टर ली चार्ल्स बिपाशा के हसबेंड और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से बेहद प्रभावित है। चार्ल्स 'ब्रदरहुड', 'ड्रैकुला अनटोल्ड', 'फाइनल स्कोर' और 'एक्सीडेंट मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। चार्ल्स का कहना है कि करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना सम्मान की बात है।बॉलीवुड एक्टर का क्रेज हॉलीवुड के ऊपर भी है। यहां के टीवी एक्टर भी हॉलीवुड में जाने जाते हैं।ये बहुत कम लोग जानते होंगे।

यह भी पढ़ें...आशिक मिजाज रहा है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, ट्रेन में की थी शादी

उन्होंने करण के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, इसमें वे नाक में नोज पिन पहने नजर आए। किक बॉक्सिंग चैंपियन चार्ल्स ने कहा, 'करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना गर्व की बात है। वे एक बेहतरीन और मजेदार कलाकार हैं। हमने शानदार ढंग से सीन फिल्माया है। फिर से धन्यवाद और शूटिंग के शेष हिस्सों के लिए शुभकामनाएं।

आगे..

यह भी पढ़ें...OH NO: बादशाहो और काजोल के बीच हुई लड़ाई, फैंस ने ली चुटकी

जवाब में करण ने ट्विटर पर लिखा, ' मेरे भाई ली चार्ल्स हमारी भावनाएं एक जैसी है। मुझे खुशी है कि हमने साथ काम किया। तुम्हारा प्यारा गुलाबी चेहरा याद आ रहा है। जल्द ही फिर मिलेंगे!' अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, के .के. मेनन, नील नितिन मुकेश और संदीपा धर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आगे..

यह भी पढ़ें...देखिए बॉलीवुड की क्वीन का ब्राइडल लुक, रेड कलर का लहंगा रहा खूबसूरती में चार चांद

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के साथ योगा करते नजर आए थे। इससे पहले भी दोनों कई बार वर्कआउट साथ में करते फोटो शेयर करते नजर आए।

suman

suman

Next Story