×

ह्यूस्टन बाढ़ : कांग्रेस से सहायता राशि की मांग करेगा व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस तूफान हार्वे से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस से आपातकालीन सहायता राशि की मांग करेगा। 

tiwarishalini
Published on: 1 Sep 2017 6:26 AM GMT
ह्यूस्टन बाढ़ : कांग्रेस से सहायता राशि की मांग करेगा व्हाइट हाउस
X

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस तूफान हार्वे से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस से आपातकालीन सहायता राशि की मांग करेगा।

बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने टेक्सास का दौरा करते समय कहा, "अमेरिकी जनता आपके साथ है।"

ये भी पढ़ें... BRICS देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर आश्वस्त हैं पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रारंभिक सहायता राशि के तौर पर 5.9 अरब डॉलर की मांग कर सकते हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इससे पहले कहा था कि राज्य को संघीय सरकार से 125 अरब डॉलर की सहायता राशि की जरूरत है।

इस भयानक तूफान के कारण कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

व्हाइट हाउस ने साथ ही कहा कि ट्रंप खुद भी 10 लाख डॉलर सहायता राशि के तौर पर देंगे।

इससे पहले व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि तूफान और उसके साथ आई बाढ़ के कारण करीब एक लाख घर प्रभावित हुए हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story