×

Bangladesh News: बांग्लादेश में भारत चला रहा सीक्रेट ऑपरेशन! हिंदुस्तान विरोधी तत्वों को लगाया जा रहा ठिकाने

Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से ही भारत की स्थिति पड़ोसी देश में काफी कमजोर पड़ गई थी। मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार की भारत विरोधी गतिविधियां लगातार बढ़ गई थीं जो लगातार हिंदुस्तान के लिये सिरदर्द साबित हो रही थीं।

Network
Published on: 26 Feb 2025 5:55 PM IST
Bangladesh india border
X

Bangladesh india border escalated over fencing after summons indian envoy (Photo: Social Media)

Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से ही भारत की स्थिति पड़ोसी देश में काफी कमजोर पड़ गई थी। मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार की भारत विरोधी गतिविधियां लगातार बढ़ गई थीं जो लगातार हिंदुस्तान के लिये सिरदर्द साबित हो रही थीं। लेकिन अमेरिका में सत्ता परिवर्तन और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलने लगा है। ट्रंप ने बांग्लादेश की स्थिति को बेहतर करने के लिये भारत को फ्री हैंड दे दिया है। यह बयान भारत-बांग्लादेश संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अब बांग्लादेश से संबंधित निर्णयों में खुद को निर्णायक रूप से स्थापित कर सकता है।

भारत विरोधी माहौल चुका है पनप

अंतरिम सरकार ने जबसे सत्ता में आई है तबसे बांग्लागेश में भारत विरोधी तत्वों को जमकर बढ़ावा मिल रहा है। इंडिया आउट मूवमेंट भी इसका हिस्सा है जिसमें भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर भारत से संबंधों को कमजोर करना है। खासकर, कट्टर इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम और खालिदा जिया की अगुवाई वाली बीएनपी ने इस अभियान में अच्छी-खासी भूमिका निभाई। हसीना सरकार का भारत के साथ मजबूत रिश्ता था। जबसे वह सत्ता से बाहर हुई, तो बांग्लादेश में इंडिया आउट अभियान और भारत विरोधी राजनीति को और बल मिला। हिफाजत-ए-इस्लाम और बीएनपी जैसे समूहों ने भारतीय हस्तक्षेप के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया, और भारतीय हितों को लगातार चोट पहुंचाई।

भारत चाहता है हसीना की वापसी

भारत अभी फिलहाल बांग्लादेश में अपनी कूटनीतिक स्थिति को मजबूत करने में है। शेख हसीना की वापसी भारतीय हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि उनकी सरकार ने भारतीय हितों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे थे। भारत इस समय शेख हसीना की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए सीक्रेट ऑपरेशंस चलाकर भारत समर्थित लोगों को मजबूत और विरोधी तत्वों को ठिकाने लगा सकता है। जिससे वह बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर प्रभावी भूमिका निभा सके।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story