×

इस साल भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता नहीं, एकराय की कमी बनी वजह

Rishi
Published on: 28 July 2016 7:02 PM GMT
इस साल भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता नहीं, एकराय की कमी बनी वजह
X

संयुक्त राष्ट्रः भारत को इस साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता नहीं मिल सकेगी। इस मुद्दे पर जनरल असेंबली के मेंबर एकराय नहीं बना सके। भारत इसी सेशन में स्थायी सदस्यता पर फैसला चाहता था। अब जनरल असेंबली अगले साल के सेशन में इस बारे में चर्चा करेगी।

जी-4 ने जताया ऐतराज

-भारत के अलावा ब्राजील, जर्मनी और जापान ने मिलकर जी-4 गुट बना रखा है।

-इस गुट के सदस्य सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता चाहते हैं।

-संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली 15 सितंबर से होने वाले 71वें सेशन में चर्चा कर सकती है।

-जनरल असेंबली के इस फैसले पर जी-4 सदस्य देशों ने कड़ा ऐतराज जताया है।

-भारत समेत चारों देशों ने कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70 साल में इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन सकी।

कौन से देश कर रहे हैं भारत का विरोध

-सुरक्षा परिषद में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन स्थायी सदस्य हैं।

-पाकिस्तान, चीन और इटली जैसे देश भारत को स्थायी सदस्य बनाने का विरोध कर रहे हैं।

-सुरक्षा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य देशों का चुनाव हर दूसरे साल होता है।

फाइल फोटोः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story