×

भारत ने कहा- पाक का आतंकवाद को बढ़ावा देना पूरी दुनिया के लिए है सबसे बड़ा खतरा

By
Published on: 12 Oct 2016 3:37 AM GMT
भारत ने कहा- पाक का आतंकवाद को बढ़ावा देना पूरी दुनिया के लिए है सबसे बड़ा खतरा
X

जिनेवाः संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को एक बार फिर से करारा जवाब दिया है। भारत ने कश्मीर के मुद्दे पर बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र को बताया कि पाक में लगातार बढ़ रहे परमाणु हथियार और जिहादी संगठनों के साथ मजबूत होते संबंध पूरी दुनिया की शांति लिए सबसे बड़ा खतरा है।

क्या कहा भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने?

संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को भारत ने कॉन्फ्रेंस ऑन डिसआर्मामेंट में कश्मीर के मुद्दे पर पाक राजदूत तहमीना जंजुआ की बातों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा और परमाणु ताकत का विस्तार विश्व के स्थायित्व और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

क्या कहा था पाक राजदूत तहमीना जंजुआ ने?

भारत के वर्चस्वपूर्ण नीतियों पर अमल करने से दक्षिण एशिया के सुरक्षा माहौल को नुकसान हुआ है। दक्षिण एशिया में भारत की वर्चस्ववादी नीतियों और सैन्य दबदबे के लिए उसकी कोशिशें वैश्विक और क्षेत्रीय, दोनों स्तरों पर अस्थिरता पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद को सुलझाए बिना क्षेत्रीय शांति संभव नहीं है।

परमाणु अप्रसार के एजेंडे में है सबसे बड़ी बाधा

भारतीय राजदूत ने जंजुआ के इन बातों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाक परमाणु अप्रसार के रास्ते में अड़चने खड़ी कर रहा है। इसलिए वह विश्व समुदाय से स्वार्थी प्रस्तावों पर सहमति के लिए अपील कर रहा है। पाक परमाणु अप्रसार के एजेंडे में सबसे बड़ी बाधा है।

Next Story