×

भारतीय मूल की अनिता भाटिया UN की ‘UN WOMEN’की उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रणनीतिक साझेदारी, संसाधान जुटाने एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महारत रखने वाली भारतीय मूल की अनिता भाटिया को वैश्विक संस्था की महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर केंद्रित एजेंसी ‘यूएन वीमेन’ का उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।

Roshni Khan
Published on: 31 May 2019 7:24 AM GMT
भारतीय मूल की अनिता भाटिया UN की ‘UN WOMEN’की उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त
X

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रणनीतिक साझेदारी, संसाधान जुटाने एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महारत रखने वाली भारतीय मूल की अनिता भाटिया को वैश्विक संस्था की महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर केंद्रित एजेंसी ‘यूएन वीमेन’ का उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।

ये भी देंखे:मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार: कांग्रेस

भाटिया ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की डिग्री ली है और उन्होंने येल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में कला स्नातकोत्तर एवं जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से विधि में ‘ज्यूरिस डॉक्टर इन लॉ’ की डिग्री हासिल की है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय और ‘यूएन वीमेन’ की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि उन्हें (अनिता भाटिया को) संसाधन प्रबंधन, टिकाऊ एवं भागीदारी पर आधारित लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी संयुक्त राष्ट्र की इकाई (यूएन वीमेन) का उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

विश्व बैंक समूह में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया और वह मुख्यालय एवं इस क्षेत्र में दोनों जगह कई वरिष्ठ पदों एवं प्रबंधकीय पद पर रही हैं।

ये भी देंखे:भ्रष्टाचार में सजा काट चुके हैं सिक्किम के नए सीएम

रणनीतिक साझेदारी, संसाधन जुटाने और प्रबंधन के क्षेत्र में भाटिया के पास अच्छा-खासा अनुभव है।

इससे पहले जानी मानी भारतीय राजनयिक एवं लैंगिक समानता के क्षेत्र में काम कर चुकीं लक्ष्मी पुरी ने संयुक्त सहायक महासचिव एवं यूएन वीमेन के उप कार्यकारी निदेशक पद पर सेवा दी थी।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story