×

जापान : वार्ड असेम्बली चुनावों में मिली 'योगी' को जीत, रचा इतिहास

भारतीय मूल के एक जापानी व्यक्ति ने इतिहास रचते हुये टोकियो के इदोगावा वार्ड असेम्बली चुनाव में जीत हासिल कर ली है। जापान के चुनावों में विजय हासिल करने का कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय हो गए हैं। 

Rishi
Published on: 23 April 2019 2:07 PM GMT
जापान : वार्ड असेम्बली चुनावों में मिली योगी को जीत, रचा इतिहास
X

टोकियो : भारतीय मूल के एक जापानी व्यक्ति ने इतिहास रचते हुये टोकियो के इदोगावा वार्ड असेम्बली चुनाव में जीत हासिल कर ली है। जापान के चुनावों में विजय हासिल करने का कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय हो गए हैं।

जापान की नागरिकता ग्रहण कर चुके पुराणिक योगेंद्र (41) को कुल पड़े 2,26,561 वैध मतों में से पांचवें सर्वाधिक 6,447 मत मिले। उन्हें लोग प्यार से ‘योगी’ बुलाते हैं। यह चुनाव 21 अप्रैल को हुआ था और इसमें जापान में संयुक्त स्थानीय चुनावों के लिए मत डाले गए थे।

ये भी पढ़ें— ईरान से तेल खरीदारी प्रतिबंध सरकार की कूटनीतिक-आर्थिक असफलता है: कांग्रेस

जापान की कांस्टीटयूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से जीत हासिल करने वाले योगी ने कहा, मैं जापानी और विदेशियों के मध्य पुल का काम करना चाहता हूं।

इदोगावा वार्ड ऐसा इलाका है जहां पर भारतीय सबसे अधिक संख्या में रहते हैं। इस वार्ड में 4,300 या उससे अधिक भारतीय रहते है जबकि जापान में रहने वाले कुल भारतीयों की तादाद 34 हजार है। इदोगावा वार्ड में चीनी और कोरियाई भी बड़ी संख्या में रहते है।

ये भी पढ़ें—श्रीलंका आतंकवादी हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में सर्वाधिक भारतीय

योगी 1997 में तब जापान आये थे जब वह विश्वविद्यालय के छात्र थे। वह दो साल के अध्ययन के बाद वापस आ गये और फिर 2001 में बतौर इंजीनियर काम करने पहुंचे। बाद में उन्होंने बैंक और दूसरी कंपनियों में काम किया। वह इदोगावा वार्ड में 2005 से रह रहे है। बाद में उन्होंने जापान की नागरिकता हासिल की और राजनीति में कदम रख दिया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story