×

Plane Crash: मास्को जा रहा यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश, रडार से कल रात हो गया था गायब

Plane Crash:नागर विमानन मंत्रालय ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के भारतीय होने के रिपोर्ट्स को खारिज किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Jan 2024 7:40 AM GMT (Updated on: 21 Jan 2024 7:56 AM GMT)
Plane Crash: मास्को जा रहा यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश, रडार से कल रात हो गया था गायब
X

Plane Crash: अफगानिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर आई है। यहां रूस की राजधानी मास्को जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना आज यानी रविवार 21 जनवरी की है। पाकिस्तानी मीडिया समा न्यूज के मुताबिक, प्लेन क्रैश अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने भी अफगान चैनल टोलो न्यूज से हादसे की पुष्टि की है। घटनास्थल पर एक जांच टीम को रवाना कर दिया गया है।

बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात अचानक रडार से गायब हो गया था। जिसके बाद वह कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान में कितने यात्री सवार थे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। विमान कहां से आ रहा था और किस देश का था इसको लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय विमान नहीं

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रविवार तड़के बदख्शां प्रांत के पहाड़ों में क्रैश हुआ विमान भारतीय है, जो कि रूस की राजधानी मास्को की ओर जा रहा था। नागर विमानन मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वहां कोई भारतीय उड़ान नहीं जाती है। अफगानिस्तान में हादसे का शिकार हुआ विमान भारतीय नहीं है।

भारतीय नागर विमानन मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय त विमान है और न ही गैर अनुसूचित (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है।

बता दें कि इस बीच दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स ने अब दावा किया जा रहा है कि क्रैश हुआ विमान कोई यात्री प्लेन नहीं बल्कि चार्टर्ड प्लेन हो सकता है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story