×

'नरेंद्र मोदी बहुत बुद्धिमान शख्स, उनके नेतृत्व में भारत तेज प्रगति कर रहा', रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तारीफ में गढ़े कसीदे

Vladimir Putin on PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक प्रोग्राम के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। वो बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं।

aman
Report aman
Published on: 4 Oct 2023 5:27 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2023 5:33 PM GMT)
Vladimir Putin on PM Modi
X

Vladimir Putin with PM Modi (Social Media)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं।' रूसी राष्ट्रपति ने दिल्ली और मास्को के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों की प्रशंसा की।

व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी तेज गति से प्रगति कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने वित्तीय सुरक्षा (Financial security) और साइबर अपराध (Cyber Crime) के खिलाफ लड़ाई में भी रूस और भारत के बीच आपसी सहयोग की उम्मीद जाहिर की। पुतिन ने पिछले महीने भी 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) को संबोधित करते हुए 'मेड इन इंडिया' (Made in India) और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की थी।

पुतिन- मोदी के नेतृत्व में भारत अच्छी प्रगति कर रहा

आरटी न्यूज (RT News) प्लेटफॉर्म पर शेयर किए एक वीडियो के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक प्रोग्राम के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। वो बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास में अच्छी प्रगति कर रहा है। इस एजेंडे पर काम करना भारत-रूस (India–Russia Relations) दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है।' गौरतलब है कि, पुतिन की ये टिप्पणी भारत में G 20 समिट में नई दिल्ली घोषणा को अपनाने के ठीक बाद आई है।

G 20 में भारत के रुख से खुश रूस

आपको बता दें, घोषणापत्र (Manifesto) में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था। लेकिन, इसका दोष रूस पर नहीं डाला गया था, जो पिछले यानी बाली घोषणापत्र (G20 Bali Leaders' Declaration) से बिलकुल उलट है। रूस ने नई दिल्ली घोषणा का स्वागत किया था। इसे मील का पत्थर करार दिया। रूस ने ग्लोबल साउथ (Global South) से G 20 देशों को एकजुट करने में भारत के अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की थी।

गौरतलब है कि, पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि, वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने की दिशा में सही काम कर रहे हैं। 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (8th Eastern Economic Forum) में एक संबोधन में पुतिन ने ये बातें कही।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story